धर्म-संस्कृति

केन्द्रीय जेल इन्दौर के सभागृह में रक्षाबंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

केन्द्रीय जेल इन्दौर

केन्द्रीय जेल इन्दौर के सभागृह में रक्षाबंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इंदौर।बरक्षा बंधन के उपलक्ष्य में जेल में परिरूद्ध बंदियो को उनकी बहनो से विशेष मुलाकात जेल के सभागार में करवाई गई।

राखी के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश शासन के *केंद्रीय जेल इंदौर* में निरुद्ध बंदियों की *खुली मुलाकात* के अवसर पर मुख्य अतिथि म.प्र. के जेल महानिदेशक श्री डॉ वरुण कपूर IPS उपस्थित थे। उन्होने बंदी भाईयो से मुलाकात की। सभी को रक्षा बन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में जेल में परिरूद्ध बंदियो को उनकी बहनो से विशेष मुलाकात जेल के सभागार में करवाई गई।

बहनो द्वारा बंदी भाईयो को राखी कलाईयो पर बांधी गई एवं जेल मे निरूद्ध महिला बंदिनियो को जेल में निरूद्ध उनके भाईयो से मुलाकात करवाई जाकर राखी बंधवाई गई। भाईयो मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन दिनेश नरगावे, जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल इन्दौर क मार्गदर्शन व इन्दरसिंह नागर, उप जेल अधीक्षक, संतोष कुमार लडिया, उप जेल अधीक्षक, भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी, उप जेल अधीक्षक, अभिषेक दांगी, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी, सुश्री सोनम बंडोरे, सहयक जेल अधीक्षक कि उपस्थिति रही व कार्यक्रम हार्षोउल्लास से सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!