देश

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सार्वजानिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है

सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सार्वजानिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है

सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने कार्यों से वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान बढ़ाया नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय

मोदीजी के 25 वर्ष के सेवा, सुशासन व समर्पण को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा श्री सुमित मिश्रा

13 रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से 85 वार्डों के 345 शक्ति केंद्रों के 2097 बूथों पर हर लाभार्थियों

तक पहुंचेगी भाजपा

17 सितंबर को राजवाड़े के आसपास होगा दीपोत्सव, 2 लाख 51 हजार दीप जगमगाएगें, शाम सात बजे शहर में घर-घर प्रज्वलित होंगे दीप, शहर में 5 लाख से अधिक दीप जगमगाएगें

इंदौर,। मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में अभियान नगर टोली संयोजक श्री जीतू जिराती, सहसंयोजक व सांसद श्री शंकर लालवानी की उपस्थिति में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा इंदौर महानगर द्वारा सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। पत्रकारवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री आलोक दुबे, प्रदेश प्रवक्ता श्री वैभव शुक्ला, श्री सचिन बघेल, नगर मीडिया प्रभारी श्री वरूण पाल, नगर कार्यालय मंत्री श्री विशाल यादव नगर, सह मीडिया प्रभारी श्री रितेश शर्मा, श्री नितिन शर्मा, सह कार्यालय मंत्री श्री आकाश रानु गर्ग आदि उपस्थित थे।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की इस सेवा यात्रा से जन-जन को परिचित कराने और सेवा के संस्कार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा पूरे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सुशासन और जनभागीदारी का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री जी के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा श्री विजयवर्गीय

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जनसेवक के रूप में 25 वर्ष सेवा समर्पण और जनकल्याण के प्रतीक हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उन्होंने प्रत्येक भूमिका में स्वयं को जनसेवक माना है। प्रधानमंत्री जी ने सार्वजनिक जीवन को पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का माध्यम बनाया। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाना सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है।
गुजरात के वडनगर के एक साधारण परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री जी ने बचपन से अभाव, परिश्रम और सामान्य जनजीवन को करीब से देखा है। यही कारण है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदना उनके व्यक्तित्व का स्वाभाविक हिस्सा बनी। प्रधानमंत्री जी को माताजी से मिले सादगी, परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी के संस्कारों ने उनके व्यक्तित्व को मजबूत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क ने उनके भीतर सेवा, अनुशासन, राष्ट्रप्रथम और समाज के बीच रहकर काम करने की भावना को संगठित दिशा दी। प्रचारक जीवन में उन्होंने गांव-गांव, प्रदेश-प्रदेश प्रवास किया। उन्होंने समाज के अलग-अलग वर्गों की पीड़ा, अपेक्षा और शक्ति के साथ समाज की विविधता, समस्याओं और उसकी शक्ति को समझने का अवसर दिया। यही अनुभव आगे चलकर उनके नेतृत्व की बड़ी ताकत बना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाया अपना प्रभाव

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर

आत्मविश्वास और गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। वैश्विक परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, भारत आज अपने हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम हुआ है। वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 प्रतिशत है, यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मजबूत आर्थिक नीतियों का परिणाम है। 40 से अधिक देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत ने वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। डिजिटल भुगतान और डिजिटल करेंसी के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की डिजिटल व्यवस्था को दुनिया में व्यापक स्वीकार्यता मिली है। विभिन्न देशों के साथ भारतीय मुद्रा में व्यापार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से लेकर जीएसटी लागू करने तक अनेक ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में हुए हैं। प्रधानमंत्री जी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के महापुरुषों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया है।

संगठन स्तर पर 85 वार्डों के 35 मण्डल, 345 शक्ति केन्द्र और 2097 बूथों पर लाभार्थियों और आमजन के बीच पहुंचेगी भाजपा श्री सुमित मिश्रा

भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा व समपर्ण के 25

वर्ष जन-जन तक पहुंचाने के लिए इंदौर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य 13 कार्यक्रमों के माध्यम से नगर के 85 वार्डों के 35 मण्डल के 345 शक्ति केंद्रों के 2097 बूथों के लाभार्थियों तक पहुंचेगी। 17 सितंबर को शाम सात बजे नगर के 2097 बूथों के हर लाभार्थियों एवं आमजन के घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया जाएगा एवं रात्रि 8 बजे राजवाड़ा के आसपास क्षेत्र में 2 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, साथ ही राजवाड़ा, खजराना, मरीमाता चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, अग्रसेन चौराहा, रणजीत हनुमान मंदिर, बड़ा गणपति, परदेशीपुरा चौराहा, वीर सावरकर चौराहा, महूनाका चौराहा पर भी दीप प्रज्वलन किया जाएगा। 07 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री जी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के लिए सेवा केवल संकल्प नहीं, जीवन का ध्येय है और यही भाव इस अभियान की आत्मा बनेगा। जनसेवा और समर्पण के इस ऐतिहासिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री जी की संवैधानिक यात्रा 25 वर्षों के ऐतिहासिक पड़ाव तक पहुंची है। वे लगभग 12 वर्ष 7 महीने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और लगातार चार कार्यकालों में जनता का विश्वास प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बिजली, पानी, कृषि, उद्योग, निवेश और प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से शासन को गति, परिणाम और जनविश्वास से जोड़ा। गुजरात में मिली प्रशासनिक सीख और अनुभव ने आगे चलकर उनके राष्ट्रीय नेतृत्व की मजबूत नींव तैयार की। स्पष्ट नीति, तेज निर्णय और परिणाम आधारित शासन उनकी कार्यशैली की पहचान बनी। वर्ष 2014 में देश ने श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनके व्यक्तित्व का मूल भाव नहीं बदला। प्रधानमंत्री जी ने स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ कहा और सेवा को शासन की कार्यशैली का आधार बनाया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को शासन के केंद्र में रखा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत, मुफ्त खाद्यान्न और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है। स्वच्छ भारत अभियान ने केवल स्वच्छता का संदेश ही नहीं दिया, बल्कि जनभागीदारी की एक नई संस्कृति विकसित की। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। गरीब परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाया और देशवासियों को बड़े स्तर पर मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। संकट के समय देश को भरोसा देने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत भूमिका निभा रहा है। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आतंकवाद देश से समाप्ति की ओर है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त कर चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों ने नए अवसर और नई ऊर्जा प्रदान की है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर लखपति दीदी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक अनेक महत्वपूर्ण पहल हुई हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का संकल्प मजबूत हुआ है। सौर और नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा मेडिकल और उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार से देश में नई संभावनाएं बनी हैं।
25 वर्षों तक जनता का आशीर्वाद पाना लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय

अभियान संयोजक श्री जीतू जिराती ने कहा कि भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लगातार 25 वर्षों तक जनता का आशीर्वाद पाना लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब देश के प्रधान सेवक का कार्य संभाला, तब देश पॉलिसी पैरालिसिस और निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य, प्रदर्शनियां, संवाद एवं जनसंपर्क समेत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सेवा का संकल्प लेकर पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए और 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया है। 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 200 करोड़ से अधिक मुफ्त कोविड टीके, और 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क राशन और देश को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री जी को मिले 37 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य का प्रतीक हैं।

2097 बूथों के लाभार्थी परिवारों के घर प्रज्वलित होगा आशीर्वाद का दीया, राजबाड़ा पर दीपोत्सव, राजबाड़ा उघान के चारों ओर विधानसभावार टोलियां और आमजन निर्धारित भागों में दीपक जलायेंगे, अहिल्या माता परिसर के चारों ओर अद्‌भूत दीप मालिकाएं आकर्शण का केंद्र बनेगी

श्री मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करने के साथ इसी दिन शाम 7 बजे 2097 बूथों के हर लाभार्थी परिवारों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। रात्रि 8 बजे राजबाड़ा पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित भागों में राजबाड़ा के समक्ष अहिल्या प्रतिमा के चारों ओर दीप प्रज्वलित किए जाएगें। इस कार्यक्रम की टोली में विधायक श्री गोलू शुक्ला, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री धीरज खण्डेलवाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री मानसिंह यादव, पूर्व नगर महामंत्री श्री घनश्याम शेर, सहकोषाध्यक्ष श्री हेमराज वाडिया, महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती माधुरी जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री विशाल गिदवानी शामिल है।

सेवा चित्र – 19 सितंबर से 26 सितंबर को सेवा चित्र के अंतर्गत इंदौर में जिला स्तरीय विघालय चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अभय प्रशाल में ‘विकसित भारत’, मेरे सपनों का भारत की संकल्पना पर आधारित विषय पर शहर के विद्यार्थियों की चित्रकारी व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें आयु समुह के अनुसार पुस्कार प्रदान किये जायेगें। 4 व 5 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम टोली में विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्री दीपक जैन टीनू, श्री कैलाश पीपले, श्री विजय मालानी, डॉ. दीप्ति हाड़ा, सुश्री नेहा शर्मा, श्री आकाश रानु गर्ग, श्रीमती गायत्री शर्मा शामिल है।

आंगन का मिलन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आंगन का मिलन सेवा कार्यक्रम के अतंगर्त इंदौर के

सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आयोजन होंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा रहवासियों की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व आशा दीदियों का सम्मान किया जाएगा, कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों के वीडियों बनाएं जाएंगें तथा महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को फल और मिठाई वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं एवं उपलब्ध्यिों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम टोली में विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, नगर महामंत्री श्री महेश कुकरेजा, नगर मंत्री श्रीमती स्वाति काशिद, नगर मंत्री श्रीमती कंचन गिदवानी, नगर मंत्री श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, नगर मंत्री श्रीमती मंजू ठाकुर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुश्री श्रेष्ठा जोशी शामिल है।

सेवा मेरा योगदान – अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूम्बर से 10 अक्टूम्बर के बीच सेवा मेरा योगदान

कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा इंदौर महानगर द्वारा प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाय हॉस्पीटल) में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 25 एकड़ में फैले हुए हॉस्पीटल प्रांगण में कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएगें। साथ ही 27 सितंबर से 02 अक्टूम्बर तक सभी 85 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस टोली में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व सभापति श्री अजयसिंह नरूका, श्री दिपेंद्रसिंह सोलंकी, श्री भारत पारख, श्री विशाल यादव, श्री गोविंद पंवार शामिल है।

सेवा के रंग – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा के रंग के अंतर्गत 9 व 10 अक्टूम्बर को बायपास स्थित फिनिक्स मॉल के सामने इंदौर में मानव निर्मित रंगोली बनाकर विश्व किर्तीमान स्थापित किया जाएगा। पूरे देश में सिर्फ इंदौर में मानव निर्मित रंगोली बनाई जाएगी, जिसमें हजारों नागरिकों, बच्चों की सहभागिता से भारत का विशाल मानचित्र बनाकर प्रधानमंत्री मोदीजी के कार्यों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस टोली में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री भूपेंद्र केसरी, श्रीमती स्वाति काशिद, श्री गुलशन यादव, श्री दिपेश पचौरी, श्री सौरभ खंडेलवाल शामिल है।

सेवा स्मरण (नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति) 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक सेवा स्मरण (नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति)

कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। भाहर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्तम बाजारों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प विकसित भारत – 2047 एवं केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएगें। इस टोली में पूर्व महापौर परिषद् सदस्य श्री चंदूराव शिंदे, श्री कमल आहूजा, श्री वरूण पाल, श्री नितीन शर्मा, श्री सुखविंदर (मन्नी) भाटिया, श्री विशाल गिदवानी शामिल है।

कहानी बदलाव की – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से युगांतकारी परिवर्तन आया है। गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। जनधन योजना, आवास योजना, निशुल्क अन्न योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना से व्यापक बदलाव आया है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कहानी बदलाव की कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों से संपर्क कर उनके जीवन में आए बदलाव की वास्तविक प्रेरणादायक कहानियों के विडियों बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा। प्रत्येक शक्ति केन्द्र से 10-10 कहानियों का संग्रहण किया जाएगा। कार्यक्रम की टोली में पूर्व महापौर परिषद् सदस्य श्री जवाहर मंगवानी, श्री दिपांश खंडेलवाल, श्री राजा कोठारी, श्री रितेश शर्मा, श्री दीपक बागवान शामिल है।

सेवा ज्योति यात्रा सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से पिछले 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त

किया जाएगा एवं यात्रा में शामिल जनसमुह को विकसित भारत -2047 का सामुहिक संकल्प दिलाया जाएगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में आयोजित की जाएगी। इंदौर में 7 अक्टूबर को बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक सेवा ज्योति यात्रा निकालकर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। सभी वार्डों से यात्रा से निकलकर मंडलों और विधानसभा स्तर पर एकत्रित होकर बड़ा गणपति पर पहुंचेगी, तत्पश्चात् बड़ी यात्रा प्रारंभ होगी। कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर यात्रा में शामिल होंगे। इस टोली में विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री सचिन बंसल, श्री मुकेश मंगल, श्री सौगात मिश्रा, श्री निखिल सोनी, श्री भूपेंद्र चौहान, श्री भरत खस शामिल है।

वडनगर से वाराणसी – यह यात्रा गुजरात के वडनगर से प्रारंभ होगी, गुजरात की अलग अलग पवित्र

नदियों से जल एकत्रित कर 250 बाइक पर 500 यात्री वडनगर पहुंचेगे। वडनगर में हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना के पश्चात् यात्रा काशी के लिए प्रस्थान करेगी। काशी में भगवान विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसी प्रकार काशी से भी यात्रा प्रारंभ होगी। जो वडनगर के लिए निकलेगी। यात्रियों को 10 10 टोलियों में बांटा गया है। सभी के रूट अलग अलग होंगे। इन 20 यात्राओं में से 13 यात्राएं मध्यप्रदेश से होकर गुजरेंगी। यात्रा के इंदौर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस टोली में विधायक श्री मधु वर्मा, श्री हरप्रीतसिंह बक्शी, श्री गौतम शर्मा, श्री सुरेश कुरवाड़े शामिल है।

सेवा सेतु अभियान इस अभियान के माध्यम से 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सरकार आपके द्वार

पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का निवारण करने के साथ साथ पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभदिलाया जाएगा। जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से नागरिकों की समस्याओं का त्वतरित निराकरण किया जाएगा। एक ही जगह पर शिविरों के माध्यम से नागरिकों एवं लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा। इस टोली में सांसद श्री शंकर लालवानी, श्री राकेश शर्मा, श्री वासुदेव पाटीदार, श्री नारायण पालीवाल, श्री अजय शर्मा पप्पू, श्री कपिल जैन शामिल है।

अभियान के अंतर्गत जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट सुशासन सेवा संवाद 17 अक्टूबर को, हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज, 25 साल, 25 कहानियां (नेशनल अनबॉक्सिंग) जैसे आयोजन भी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!