खरगोनप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य
बड़वाह। नर्मदा नदी में नहाने के दौरान इंदौर की तीन युवतियों सहित पांच लोगों को गहरे पानी में डूबते हुए गोताखोरों ने बचाया…बड़ा हादसा टला…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नावघाट खेड़ी के नर्मदा घाट पर बुधवार को बजे इंदौर निवासी तीन युवतियों व दो युवकों सहित पांच लोगो को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबते हुए गोताखोर बाबूलाल मंगले, जितेश केवट,सुरेश केवट व कान्हा गिरी की टीम ने छलांग लगाते हुए ट्यूब की मदद से बचाकर निकाला है।
गोताखोर बाबूलाल मंगले ने बताया कि इंदौर के करीब 7,8 लोग नर्मदा स्नान करने आए थे जिसमें से चार दो युवतियों सहित पांच लोग गहरे पानी मे डूबने लगे गनीमत रही कि सही टाइम पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई।और उन्हें बचा लिया।अन्यथा आज बड़ा हादसा हो सकता था।
गोताखोर मंगले ने बताया कि श्रद्धालुओं को बार बार गहरे पानी मे नहीं जाने की हिदायत दी जाती है। लेकिन वह अपनी मनमानी करते है और गहरे पानी मे जाते है और डूबने लगते है।




