खरगोनधर्म-संस्कृतिमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। गुरबाणी के जयकारों से गुंजा बड़वाह, प्रथम प्रकाश के पर्व पर निकली प्रभात फेरी….सिक्ख संगत द्वारा तीन दिवसीय आयोजन जारी….

कपिल वर्मा बड़वाह। आदि गुरु ग्रंथ साहेब जी का प्रथम प्रकाश पर्व शनिवार को है, इसी तारतम्य में बड़वाह की सिक्ख संगत द्वारा तीन दिवसीय आयोजन आयोजित किए गए हैं।

समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया ने बताया कि आयोजन का आरंभ शुक्रवार को हुआ, प्रथम दिवस श्री अखंड पाठ साहेब आरम्भ हुए, द्वितीय दिवस सिक्ख संगत द्वारा अलसुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा, प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहेब से आरम्भ होकर मुख्य चौराहा, खंडवा रोड़, पटेल कॉलोनी, इरिगेशन कॉलोनी, कवर कॉलोनी से होकर बस स्टैंड होकर गुरुद्वारा साहेब पहुंची, इस दौरान बच्चों, युवाओ एवं बुजुर्गों ने गुरु का जसगायन किया, इस दौरान भक्तिमय माहौल निर्मित हो गया।

सचिवद्वय सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि शनिवार को मुख्य आयोजन होंगे, जिसमें सुबह 05 बजे समूह संगत मिलकर श्री गुरु ग्रंथ साहेब के प्रकाश में शामिल होगी, पश्चात समुह संगत मिलकर श्री सुखमनी साहेब का पाठ करेगी, पश्चात भाई बुध सिंह जी एवं इंदौर से पहुंच रहे भाई अमनदीप सिंह जी के जत्थे की और से गुरु का जसगायन किया जाएगा।

समिति के मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय आयोजनों को लेकर संगत में बहुत उत्साह है एवं सभी तन मन धन से सहयोग कर रहे है।

आयोजनों में सरदार हरविंदर सिंह,सरदार जितेंदर सिंह,सरदार गुरूबख्श सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार सुरजीत सिंह,सरदार गुरभेज सिंह आदि संगत विशेष सहयोग प्रदान कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!