बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने 95 हजार रुपए की 7.50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार…

कपिल वर्मा बड़वाह। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए तस्करों के विरुद्ध बड़वाह पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस द्वारा महेश्वर रोड़ ब्रिज के समीप रोड़ किनारे से एक ब्राउन शुगर तस्कर को 7.50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि शुक्रवार को थाना पर मुखबिर से मिली सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान महेश्वर रोड ब्रिज के समीप भेजा गया। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम संदेही के आने पर तत्काल घेराबंदी कर रोका गया। व उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विक्की उर्फ विक्रम निवासी बड़वाह का बताया।
पुलिस टीम द्वारा उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 7.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपए हैं। जिसे जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
आरोपी विक्की उर्फ विक्रम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उक्त मादक पदार्थ उसने इंदौर से खरीदकर बेचने की जानकारी दी। पुलिस द्वारा आरोपी से ब्राउन शुगर की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
कार्यवाही एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।




