खरगोनधर्म-संस्कृतिविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य
बड़वाह। मुक बधिर एवं द्रष्टि बाधित निशुल्क आवासीय विद्यालय में मनाया हिंदी दिवस…

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मदा रोड़ सुराणा नगर स्थित मां ऊं नर्मदा मुक बधिर एवं द्रष्टि बाधित निशुल्क आवासीय विद्यालय में मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया।
जिसमें विद्यालय कि वरिष्ठ शिक्षिका इन्दिरा जोशी द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। इस पर विद्यालय के कक्षा 8वीं के नैत्रहिन बालक द्वारा बैरल लिपी में हिंदी दिवस के बारे मे बताया विद्यालय कि इन्टर पिटर शिक्षिका पारूल कदम द्वारा बच्चों को सांकेतिक भाषा में समझाया गया।
इस मौके पर विद्यालय स्टाफ प्राचार्य पराग कदम, पारूल कदम, इन्दिरा जोशी, रानू कडोले, मोहिनी करोले, योगिता राठौड़, अर्पिता दिपमाला मालवीय, विजय मालविया, उर्मिला गाडगे, दिलिप आदि स्टाफ उपस्थित रहा।




