बड़वाह। बड़वाह में वाल्मीकि समाज के आराध्य देव जाहरवीर गोगादेव जी महाराज का देर रात तक निकला भव्य चल समारोह

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नगर के गणगौर घाट स्थित गोगादेव स्थान से व वाल्मीकि बस्ती से दो अलग अलग छड़ी निशान वाल्मीकि समाज के आराध्य देव एवं नागों के देवता जाहरवीर गोगादेव जी महाराज का गोगानवमी पर देर रात तक ढोल ढमाकों तासो के साथ हर्षौल्लास से नगर के मुख्य मार्गो से भव्य चल समारोह निकला।
जिसमें दो अलग अलग सजी हुई बग्गियों मे गुरु गोरखनाथ व गुरु वाल्मीकि जी के चित्र विराजमान थे। गणगौर घाट से प्रारंभ हुआ चल समारोह सराफा बाजार, गोल बिल्डिंग, एमजी रोड़, मुख्य चौराहा से होता हुआ इंदौर रोड़ स्थित गोगादेव मंदिर पर रात करीब 12 बजे पहुंचा। समाजजनों की बड़ी संख्या के साथ निकला चल समारोह का नगर में जगह जगह श्रद्धालुगणों सहित धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर के सत्तीघाटा पर राधा कृष्ण मंदिर के महंत सुंदर भारती जी महाराज द्वारा जाहरवीर गोगादेव जी की छड़ी निशान का पूजन कर आरती की गई। वही हरिहर मित्र मंडल के नरेंद्र राठौर सहित नगर हिन्दू संगठन अध्यक्ष रवि जैन,भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, दीपक ठाकुर, पंडित अखिलेश व्यास बाबा पछइया, बंटी लोड,बबलू शर्मा सहित भक्तों ने 108 दीपो से छड़ी निशान की आरती की।
वही भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष लाला बना, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विहिप बजरंग दल के रितेश कौशल सहित पार्षद विजय सोनी, बबलू चौरसिया,दीपक पाटीदार,कम्मू सेन सहित श्रद्धालुओं ने चल समारोह का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
समाज के मनोहर ढुलगज एवं राजू गोहर ने बताया कि परंपरा अनुसार गोगानवमी पर जाहरवीर गोगादेव जी महाराज का वाल्मीकि समाज द्वारा छड़ी निशान का नगर मे भव्य चल समारोह निकाला है।
इस दौरान समाज के मदन आदिवाल, चंदू लाखन, मुन्नालाल पंडित, गोपाल गौहर, प्रेम चौहान, राजेश पवार, चेतन गोहर, विजय चावरे, राहुल व वीर गोगादेव जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष रितिक आदिवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं सहित समाजजन शामिल रहे।




