प्रशासन

जिला इंदौर में 7-दिवसीय “आपदा मित्र” प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का शुभारंभ

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

जिला इंदौर में 7-दिवसीय “आपदा मित्र” प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का शुभारंभ

इंदौर: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,  जिला इंदौर में 7-दिवसीय “आपदा मित्र” प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डिवीजनल कमांडेंट श्रीमती प्रीति बाला सिंह एवं प्रशिक्षण अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर मधु राजेश तिवारी द्वारा किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एसडीआरएफ (SDRF) के प्रशिक्षण केंद्र, रालामंडल (इंदौर) में आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रथम सत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 आपदा मित्रों का पंजीकरण किया गया है। जिला इंदौर के लिए कुल 900 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाना प्रस्तावित है।

प्रशिक्षण के मुख्य आकर्षण एवं सिखाई जाने वाली तकनीकें:प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (CPR): आपातकालीन स्थिति में घायलों को तत्काल राहत एवं जीवनरक्षक सीपीआर देना।खोज एवं बचाव कार्य (Search & Rescue):आपदा के दौरान फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकें।बाढ़ प्रबंधन: बाढ़ या जलभराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना।अग्निशमन के बुनियादी तरीके:आग लगने की घटनाओं पर शुरुआती नियंत्रण पाने के उपाय।स्थानीय संसाधनों का उपयोग: स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री जैसे केले के तने, प्लास्टिक की बोतलों आदि से अस्थाई नाव (Raft) या स्ट्रेचर बनाना।

*घायलों का सुरक्षित स्थानांतरण:* आपात स्थिति में पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!