देश
बड़वाह। तेज रफ्तार दो कंटेनरों पर बड़वाह पुलिस ने की कार्यवाही….

कपिल वर्मा बड़वाह। तेज रफ्तार दो कंटेनरों पर बड़वाह पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उन्हें जप्त किया हैं। बताया जा रहा ही दोनों कंटेनर इंदौर की ओर से आ रहे थे।
तभी खंडवा नाके के पास सामने से आ रही इक्को वाहन के सामने आ जाने से कंटेनर को रोकना पड़ा। जिसके बाद वाहन चालक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दोनों कंटेनर इंदौर से आ रहे थे। जो खंडवा की ओर जा रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम ने जप्त कर दोनों चालक अरविंद पिता बाकेलाल (43) निवासी औरैया उत्तरप्रदेश एवं चेतराम पिता मायाराम (36) निवासी हस्तिनापुर ग्वालियर के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया।




