देश

शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल का नाम 24 करोड़ रु.दान के सेवाकार्यों के साथ देश में साठवें और प्रदेश में पहले क्रम पर

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन

शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल का नाम 24 करोड़ रु.दान के सेवाकार्यों के साथ देश में साठवें और प्रदेश में पहले क्रम पर
एडलगिव फाउंडेशन एवं हुरून इंडिया ने तीन दिन पहले जारी सूची में दिया स्थान, विनोदजी बोले – सालासर बालाजी की कृपा

इंदौर, । एडलगिव फाउंडेशन एवं हुरून इंडिया ने गत 20 नवम्बर 2026 को देश के 219 प्रमुख परोपकारियों की सूची जारी की है इनमें मध्यप्रदेश के दो प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से शहर के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी विनोद अग्रवाल और उनके परिवार की ओर से 24 करोड़ रुपए के परोपकारी योगदान का विशेष उल्लेख किया गया है जबकि देश के 219 प्रमुख लोगों ने कुल 11 हजार 554 करोड़ का दान शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दिया है।
इंदौर के अग्रवाल कोल कारपोरेशन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल और उनके परिवार ने लगातार छठें वर्ष इस प्रतिष्ठित परोपकार सूची में स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं इंदौर का गौरव बढ़ाया है। सितम्बर 2026 में जारी हुरून इंडिया रिच लिस्ट में भी विनोद अग्रवाल का नाम प्रदेश के सबसे धनी उद्योगपति के रूप में प्रथम स्थान पर दर्ज रहा है। उनकी 10 हजार 200 करोड़ की अनुमानित सम्पत्ति के साथ वे देश में 365वें स्थान पर रहे। इस तरह वर्ष 2026 में हुरून इंडिया की दो प्रतिष्ठित सूचियों में विनोद अग्रवाल की उपलब्धियां सामने आई हैं। व्यवसाय के साथ ही उन्होंने 24 करोड़ रुपए के सामाजिक योगदान में भी प्रदेश के नाम को गौरवान्वित किया है। उनके मार्गदर्शन में बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्न सेवा, गौसेवा, खेलकूद एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में भी अनेक परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में अन्न क्षेत्र, अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर परिक्षेत्र में चमेलीदेवी अग्रवाल अन्न क्षेत्र, जरुरतमन्द बच्चों के हृदय उपचार में सहयोग, निशुल्क स्वाश्थ्य परीक्षण शिविर, शिक्षा एवं गौ संरक्षण से सम्बन्धित परियोजनाओं के अलावा अन्नपूर्णा सेवा परियोजना एवं नीना विनोद अग्रवाल अन्न प्रसादम जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही है।
अपनी इन यशस्वी उपलब्धियों पर विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह सब सालासर बालाजी महाराज के आशीर्वाद का परिणाम है जिनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से ही ईश्वर ने हमें यह सामर्थ्य प्रदान किया है। उसका एक हिस्सा समाज कल्याण में अवश्य लगना चाहिए। व्यापार में सफलता तभी सार्थक होगी, जब उसका लाभ समाज के जरुरतमन्द लोगों तक भी पहुंचे। यह समाजसेवा हमारे लिए केवल दान नहीं बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पीड़ित मानवता की सेवा करने का माध्यम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!