देश

बड़वाह। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में श्रम सम्मान दिवस एवं दीपावली उत्सव संपन्न…

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल बड़वाह में गुरुवार को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्रम सम्मान दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगी कर्मचारियों के अथक परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय एवं स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात संचालक मंडल से निदेशक सुनील जैन, शैक्षणिक निदेशिका नीतू जैन, प्राचार्य दीप्ती दास एवं उपप्राचार्य अजय प्रजापति द्वारा माता लक्ष्मी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं आर्यिकारत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का पूजन एवं श्रीफल अर्पण कर दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय की सफलता केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के समर्पण और मेहनत से भी सुनिश्चित होती है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विद्यालय की प्रगति में योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रत्येक सहयोगी कर्मचारी का योगदान अमूल्य है। हमें प्रत्येक सहयोगी कर्मचारी के श्रम का सम्मान करना चाहिए तथा उनके प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए।

विद्यालय के शिक्षक समीर केवट ने श्रम सम्मान पर अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान करते हुए शिक्षकगण नारायण चौहान, आदर्श पाटीदार, शीतल राठौर एवं भावना खेड़े द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इसके पश्चात विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस आत्मीय पहल से उनके चेहरे पर प्रसन्नता एवं उत्साह देखने को मिला।

दीपावली के उल्लास को और अधिक विशेष बनाते हुए विद्यार्थीगण धुन शर्मा, अमृत कौर भाटिया, सृष्टि विजयवर्गीय, द्वारा दीपावली पर आधारित मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों द्वारा माँ लक्ष्मी की आरती की गई तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील जैन, शैक्षणिक निदेशिका नीतू जैन, निदेशक आशीष जैन, निदेशिका डॉ. दृष्टि जैन, स्कूल प्राचार्य दीप्ति दास, उपप्राचार्य अजय प्रजापति ने श्रम सम्मान दिवस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!