27 नवंबर से सजेगा मध्य भारत का सबसे बड़ा बी2बी एक्सपो
इंदौर में 'प्लास्ट पैक 2026' का कर्टन – रेज़र

27 नवंबर से सजेगा मध्य भारत का सबसे बड़ा बी2बी एक्सपो
*इंदौर में ‘प्लास्ट पैक 2026’ का कर्टन – रेज़र*
लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में सजेंगे 500+ स्टॉल्स, 450 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल 2 लाख से अधिक विज़िटर्स के आने की संभावना; 23 औद्योगिक शहरों में निकलेंगे रोड शो
कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और भाजपा नगर अध्यक्ष श सुमित मिश्रा ने दी शुभकामनाएं
• युवाओं के लिए विशेष ‘जॉब प्लेसमेंट एण्ड रिक्रूटमेंट प्रोग्राम’ और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी का राष्ट्रीय स्तर पर अनावरण
इंदौर : इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) द्वारा आयोजित होने वाले मध्य भारत के सबसे बड़े बी2बी औद्योगिक एक्सपो ‘प्लास्ट पैक 2026’ के प्रमोशनल इवेंट होटल रेडिसन ब्लू, इंदौर में हुआ। इस विशेष नेटवर्किंग मीट में प्लास्टिक, पैकेजिंग, प्रिंटिंग और संबद्ध उद्योगों के प्रमुख विनिर्माता, उद्यमी और विशेषज्ञ बड़ी संख्या में शामिल हुए। चार दिवसीय मुख्य औद्योगिक प्रदर्शनी 27 से 30 नवंबर 2026 तक लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र, इंदौर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा इंदौर नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने भी सहभागिता की और आयोजकों की सराहना की।
श्री तुलसीराम सिलावट, माननीय मंत्री – मध्य प्रदेश शासन ने अपने उद्बोधन में कहा – “इंदौर और समूचा मध्य प्रदेश आज औद्योगिक विकास और नवाचार के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। ‘प्लास्ट पैक 2026’ जैसे आयोजन न केवल स्थानीय उद्योगों और एमएसएमई को नई ऊंचाई देंगे, बल्कि निवेश और रोजगार के व्यापक अवसर भी सृजित करेंगे। मध्य प्रदेश शासन इस महाआयोजन की सफलता के लिए हर संभव सहयोग देने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैं पूरी आयोजन समिति को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
\
श्री सुमित मिश्रा, अध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, इंदौर नगर ने कहा – “इंदौर की उद्यमशीलता और कार्यकुशलता देश भर में विख्यात है। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम का यह प्रयास शहर के औद्योगिक परिदृश्य को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दिलाएगा। इस आयोजन में पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों और युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित करने की पहल बेहद सराहनीय है।”
श्री सचिन बंसल, अध्यक्ष – इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) ने कहा – प्लास्ट पैक मध्य भारत के प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योग की धड़कन बन चुका है। हमारा प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्रीय निर्माताओं व एमएसएमई को सशक्त करना, उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स से जोड़ना और अत्याधुनिक तकनीकों का मंच प्रदान करना है। इस संस्करण में स्थिरता और नवाचार पर विशेष जोर दिया गया है, जो उद्योग की वैश्विक प्राथमिकताओं को दर्शाता है।”
‘प्लास्ट पैक 2026’ में 500 से अधिक स्टॉल्स और 450 से ज्यादा प्रदर्शकों के साथ 2 लाख से अधिक विज़िटर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय निवेश और बिजनेस टूरिज्म को गति मिलेगी। इस आयोजन में 100% कंपोस्टेबल प्लास्टिक, वाटर-सॉल्यूबल फिल्म्स, पेपर-बेस्ड पैकेजिंग, ऑल-इलेक्ट्रिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनें, एआई – आधारित रीसाइक्लिंग प्लांट्स और स्मार्ट पैकेजिंग सामग्री जैसी ग्रीन व सस्टेनेबल तकनीकों का राष्ट्रीय स्तर पर अनावरण और लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख उद्योगों की सहभागिता से युवाओं के लिए एक विशेष ‘जॉब प्लेसमेंट एण्ड रिक्रूटमेंट प्रोग्राम’ आयोजित होगा, जो उन्हें रोजगार व उद्यमिता के सीधे अवसर देगा। MPIDC, MSME विभाग, CIPET, PMMAI और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से यहां औद्योगिक नीतियों, सब्सिडी, कौशल विकास और EPR अनुपालन पर मार्गदर्शन मिलेगा।
जागरूकता के लिए इंदौर से शुरू होकर देश के 23 औद्योगिक शहरों में रोड शो किए जा रहे हैं, जिसकी पूरी व्यवस्था में इंडियन प्लास्टपैक फोरम प्रबंध समिति के चेयरमैन श्री जाहिद शाह और उनकी टीम—श्री संजीव सचदेवा, श्री अंकित भारुका, श्री मेहुल ठक्कर, श्री प्रमोद सोमानी, श्री विशाल सोनी, श्री प्रवीण गुप्ता, श्री संदीप ठाकुर, श्री पर्व ओचानी, श्री अभिषेक कासट एवं श्री अजय जायसवाल—सक्रिय योगदान दे रहे हैं।




