अपराधखरगोनप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे पति पत्नी को बड़वाह पुलिस ने किया गिरफ्तार….दोनों के पास से 17.40 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनों आरोपियों काफी समय से फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 30 हजार की 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की हैं।

थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि 3 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना बड़वाह पुलिस द्वारा आरोपी राजेन्द्र पिता टन्टु प्रजापत बजरंग घाट कब्जे से 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार थी, जप्त की गई थी।

पूछताछ में आरोपी राजेन्द्र द्वारा उक्त ब्राउन शुगर ओमप्रकाश उर्फ कालू बोस पिता गबरू वर्मा निवासी बजरंग घाट, बड़वाह तथा उसकी पत्नी कविता वर्मा उम्र निवासी बजरंग घाट से खरीदकर लाना बताया गया था। इस पर थाना बड़वाह में अपराध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

रविवार को थाना बड़वाह पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, उक्त प्रकरण में फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कालू बोस एवं उसकी पत्नी कविता वर्मा इंदौर में हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर फरार आरोपियो की धरपकड़ करने हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार इंदौर से दोनों आरोपियों को उनके घर से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस टीम ने मौके पर से आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस पिता गबरु वर्मा के पास से 10.54 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रूपए व कविता वर्मा के कब्जे से 6.86 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार जप्त की गई व परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख को भी विधिवत जप्त किया गया है, दोनो आरोपियों से कुल 17.40 ग्राम ब्राउन शुगर एवं मारुति अर्टिगा कार सहित कुल 14 लाख 25 हजार रुपए का मशरूका जप्त किया गया ।

इस कार्यवाही में शकुन्तला डोडवे, रेणूका राठौर, पवन अचाले, अनिल मीणा, विजय अहिरवार, मनोज कुशवाह, जितेन्द्र मंडलोई, नितिन बौरसिया, रवि यादव, नीरज यादव, विजय सिसोदिया, आशीष, बलवीर, शिवलाल आर्य, विजय राठौर, भारत बारिया, राकेश कनासे, दिनेश जाटव, आयुष बघेल, वर्षा सोलंकी, रोहित कुशवाह, विनोद गुर्जर, हरिचंद यादव तथा सायबर सेल खरगोन दीपक तलवारे, सचिन, मगन अन्य पुलिस स्टॉफ का सराहनीय कार्य रहा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!