बड़वाह। नगर के शीतला माता उत्सव के पांडाल में माता की 108 दीपों और सवा किलो कपूर से भव्य महाआरती…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नगर के दुर्गा पांडालों में नवरात्रि महोत्सव की धूम मची हुई है। जगह जगह पंडालों मे आकर्षक गरबो का भव्य आयोजन हो रहे है।
वही नागेश्वर रोड़ स्थित शीतला माता मंदिर नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन मातारानी का पूजन अर्चन कर अलग अलग स्वरूपों में विशेष महाशृंगार किया जा रहा है।उसके बाद रात्रि मे सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में माता की महाआरती का आयोजन हो रहा है।
इसी तारतम्य मे रविवार को शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर माता का विशेष शृंगार के बाद महाभोग प्रसादी का नैवेद्य अर्पित कर रात्रि 9 बजे 108 दीपो व सवा किलो कपूर से महाआरती की गई। निरंतर 40 वर्षों से चल रहे माता की भव्य महाआरती के के आयोजन मे नवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या मे माता भक्त शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे है।

करीब एक घंटे तक चलने वाली माता की स्तुति नर्मदाष्टक की प्रस्तुति के बीच माता की महाआरती नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री महिम ठाकुर, वरिष्ठ अभिभाषक जीएस गावशिंदे, नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, प्रणव गावशिंदे, नवीन श्रीवास्तव सहित भक्तों द्वारा की गई। मातारानी की आरती व नर्मदाष्टक का गायन समिति सदस्य पंडित सुरेन्द्र पंड्या सहित भक्तों द्वारा किया गया।
आरती के बाद महाभोग खीर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पंड्या, महिम ठाकुर, प्रणय गांवशिंदे, विजय महाजन, पंडित जितेंद्र अत्रे, सुनील नरिया, नवीन श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, प्रशांत गांवशिंदे, रामबाबू शर्मा सहित बड़ी संख्या मे भक्तजन मौजूद रहे।



