बड़वाह। नर्मदा स्नान करने गई बड़वाह की 60 वर्षीय महिला का नर्मदा रोड एनकॉप्स के समीप मिला शव…अज्ञात वाहन से दुर्घटना की आशंका…

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मदा रोड स्थित एनकॉप्स के पास रविवार को 60 वर्षीय महिला का शव मिला हैं। महिला का नाम निर्मला पति स्व.कड़वा वर्मा निवासी बड़वाह का बताया जा रहा हैं।
बताया जा रहा हैं मृतक महिला पैदल नर्मदा स्नान कर वापस बड़वाह आने के दौरान सुबह करीब 5 बजे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया हैं। जिससे उनकी मौत हुई है। एसी आशंका जताई जा रही है।
मृतक महिला के शरीर पर रगडाने व चोट के निशान भी दिखाई दिए है। व पूजा का तांबे का लोटा मृतक के शव से करीब 25 फीट दूर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है।
मृतक महिला के पुत्र बलिराम वर्मा ने बताया कि मां रोज की तरह आज सुबह चार बजे से नर्मदा जी पैदल स्नान करने गई थी लेकिन आज उनके वापस नहीं आने के बाद उनकी काफी तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिली।
उसके बाद नर्मदा रोड पर एक महिला के मृत अवस्था मे पड़े होने की सूचना मिली जब मौके पर जाकर देखा तो वह मां ही निकली। इस मामले ने पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है। व पुलिस मौके के व आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी हुई है।



