धर्म-संस्कृति

मंगलश्री टाइम्स’ के अग्रसेन जयंती विशेषांक का हुआ

भव्य विमोचन कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और समाजसेवियों की मौजूदगी में जारी हुआ विशेष अंक

मंगलश्री टाइम्स’ के अग्रसेन जयंती विशेषांक का हुआ

भव्य विमोचन कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और समाजसेवियों की मौजूदगी में जारी हुआ विशेष अंक

इंदौर । लोकप्रिय समाचार पत्र ‘मंगलश्री टाइम्स’ द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेष विशेषांक का गरिमामयी विमोचन मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त एवं प्रभावकारी कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी हरि अग्रवाल, अशोक गोयल, किशोर गोयल सहित समाज के कई प्रमुख

प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विशेषांक के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक रुपया और एक ईंट’ के समाजवाद व बंधुत्व के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मंगलश्री टाइम्स की पूरी टीम को इस उत्कृष्ट विशेषांक के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!