धर्म-संस्कृति

350 से अधिक बच्चों ने बनाए पर्यावरण, स्वच्छ इंदौर एवं नशा मुक्ति पर बनाए चित्र

-अग्रसैन सोशल ग्रुप की 28वीं वी चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

350 से अधिक बच्चों ने बनाए पर्यावरण, स्वच्छ इंदौर एवं नशा मुक्ति पर बनाए चित्र

-अग्रसैन सोशल ग्रुप की 28वीं वी चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

इंदौर । अग्रवाल समाज के पितृ पूरुष महारजा श्री अग्रसेन के 5150 वीं जयन्ती पर *अग्रसेन सोशल ग्रुप* द्वारा समाज सेविका स्व.श्रीमती मधु कल्याणमल जी खजांची की पुण्य स्मृति सभी समाज के बच्चों के लिए 28 वीं निशुल्क खुली चित्रकला प्रतियोगिता का कृष्णपुरा छत्री पर सम्पन्न हुई हैं।

चित्रकला संयोजक शशि राजेश गर्ग, विनोद गोयल, श्याम अग्रवाल प्राचार्य, अंजली मनीष मित्तल ने बताया समाज सेविका स्व.श्रीमती मधु कल्याणमल जी खजांची की पुण्य स्मृति में इंदौर के सभी समाजों के बच्चों के लिए 28 वीं निशुल्क खुली चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कृष्णपुरा छत्री, वीर सावरकर मार्केट पर सम्पन्न हुई। जिसमें सभी समाज के बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। तीनों ग्रुपों के बच्चों को विभिन्न विषयों पर चित्र बनाने के लिए विषय दिए थे। एक ग्रुप को स्वच्छ इंदौर पर पेटिंग बनाने के लिए सब्जेक्ट दिया था। वही दुसरें ग्रुप को नशे है दूरी विषय पर पेंटिंग बनाने के दिया था।

चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरुस्कार, प्रमाण पत्र अतिथियों ने प्रदान किए। ग्रुप a 6 से 8 वर्ष में नील वर्मा, आयुषी महावर, माही गुप्ता, पूनम खरें। ग्रुप बी में 9 से 11 वर्ष मुनमुन, चारवी जिन्दल, पार्थ राय, आराध्य। ग्रुप सी में 12 से 15 वर्ष में साई जोशी, दिक्षा, प्रणव, एवं मिनी को आकर्षक पुरस्कार, प्रमाण पत्र आतिथियों ने भैट किए।

मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद गोयल, वेदान्त खजांची, संगीता अग्रवाल ने अग्रवाल समाज के पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन एवं दीप प्रजज्वलित कर के किया।

अतिथि स्वागत सतीश गोयल, विजय गर्ग, उमेश बिंदल, हरीश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ने किया। अतिथियों एवं जजों को प्रतिक चिंह,कमलेश मित्तल,प्राची गर्ग,अरुण गोयल ने प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन राजेश गर्ग ने किया। अंत आभार शिव जिंदल ने प्रकट किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!