बड़वाह। मूकबधिर विद्यार्थियों ने निकली रैली…

कपिल वर्मा बड़वाह। माँ ओम नर्मदा मूक बधिर दृष्टि बाधित निशुल्क आवासीय विद्यालय शुक्रवार को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नशा मुक्ति अभियान के तहत संकल्प सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेवाराम वर्मा एवं सामाजिक न्याय विभाग के नोडल अधिकारी कमलेश बिरला के द्वारा सरस्वती पूजन कर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुआत की।
अतिथियों द्वारा बच्चों ने बनाई हुई रंगोली तथा चित्र कला की सराहना करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जिसमे विद्यालय के कक्षा 8 वी के दृष्टि बाधित बालक राहुल घनश्याम द्वारा गांधीजी का जीवन परिचय एवं कक्षा 8 वी की दृष्टि बाधित बालिका नानबाई के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन परिचय दिया गया।
उसके पश्चात सभी अधिकारियों विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफ द्वारा शपथ ली गई और नशा मुक्ति हेतु संचालक संजय कदम के सानिध्य में रेली निकाली गई। जिसमे प्राचार्य पराग कदम, अर्पिता, पारुल, उर्मिला, योगिता, मोहिनी, सरदार, इंदिरा जोशी, दीपमाला, विजय, दिलीप, रानू उपस्थित रहे।



