मध्यप्रदेश

एम.टी. क्लॉथ मार्केट के ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ में दूसरे दिन भी उत्साह, डेली ड्रॉ में 51 क्रेता विजेता

इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’

एम.टी. क्लॉथ मार्केट के ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ में दूसरे दिन भी उत्साह, डेली ड्रॉ में 51 क्रेता विजेता

इंदौर। श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ के दूसरे दिन भी जोरदार उत्साह देखने को मिला। देशभर से आए हजारों थोक व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी की।

इस दौरान ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ के दूसरे डेली ड्रॉ में 51 क्रेता व्यापारियों को विजेता घोषित कर आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। प्रमुख विजेताओं में टीवीएस स्पोर्ट्स के विजेता प्रेमराज चंपालाल, सैमसंग टैबलेट के विजेता रमेशकुमार मदनलाल, सैमसंग मोबाइल के विजेता विजेन्द्र, वाटर डिस्पेंसर के विजेता गणगौर, कपल ट्रॉली बैग के विजेता भूपेन्द्र क्लॉथ तथा इंडक्शन प्रेस के विजेता विश्वास आष्टा शामिल हैं।

डेली ड्रॉ में इंदौर सहित महू, आष्टा, खरगोन, उज्जैन, धार, ग्वालियर, देवास, दमोह, गुना सहित 20 से अधिक शहरों के व्यापारियों का चयन हुआ है, जो फेयर की व्यापक पहुंच को दर्शाता है।

व्यापारियों की सुविधा के लिए पार्किंग, निःशुल्क ई-रिक्शा और भोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है, तथा मुख्य बम्पर ड्रॉ 7 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें 251 उपहारों और दलालों के लिए 31 उपहारों का विशेष ड्रॉ निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!