धारप्रशासनमध्यप्रदेश

स्कूल के पास मकान से 87 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई, करीब 50 हजार रुपए की मदिरा बरामद; मौके से फरार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज

स्कूल के पास मकान से 87 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
आबकारी विभाग की कार्रवाई, करीब 50 हजार रुपए की मदिरा बरामद; मौके से फरार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज
आशीष यादव धार/कुक्षी। 
जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुक्षी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी टीम ने ग्राम थांदला के पटेलपुरा में स्कूल के पास स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर 87 बल्क लीटर देशी-विदेशी मदिरा बरामद की। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य करीब 50 हजार रुपए बताया गया है। कार्रवाई के दौरान मकान से संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर इंदर सिंह जामोद एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में कुक्षी क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त कुक्षी रीनू भिंडे की टीम ने ग्राम थांदला के पटेलपुरा क्षेत्र में स्कूल के पास स्थित एक मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान से बड़ी मात्रा में देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद हुई। टीम ने शराब को मौके पर जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
कार्रवाई के दौरान मौके से संबंधित व्यक्ति फरार हो गया। आबकारी विभाग ने फरार अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 87 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपए है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और शराब के स्रोत तथा इसके संभावित विक्रय के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
टीम की रही अहम भूमिका
अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त कुक्षी श्रीमती रीनू भिंडे, मुख्य आरक्षक रत्ना अमलियार, पदमा बघेल एवं आरक्षक राशि परिहार का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!