उम्मीदों की रेल अब दौड़ेगी पटरी पर, आजादी के बाद पहली बार टांडा में गूंज उठी ट्रेन की सीटी। ट्रेन के पहुंचते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल।
धार के लिए ऐतिहासिक दिन,रेल कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही उम्मीद हुई पूरी जहां अब तक सड़क थी सहारा, वहां दौड़ी रेल

उम्मीदों की रेल अब दौड़ेगी पटरी पर, आजादी के बाद पहली बार टांडा में गूंज उठी ट्रेन की सीटी। ट्रेन के पहुंचते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल।
धार के लिए ऐतिहासिक दिन,रेल कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही उम्मीद हुई पूरी जहां अब तक सड़क थी सहारा, वहां दौड़ी रेल
आशीष यादव धार.
आजादी के बाद जिस पल काइंतजार टांडा और आसपास के आदिवासी अंचल के लोग दशकों से कर रहे थे, वह मंगलवार को हकीकत में बदल बदल जाएगी। पिछले दिन टांडा रेलवे स्टेशन पर पहली बार रेल की सीटी गूंजी और 12 कोच की मेमू ट्रेन पटरियों पर दौड़ती हुई यहां पहुंची। प्रतापनगर-वडोदरा से आई ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ट्रेन को निहारती आंखों में वर्षों का इंतजार और क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद साफ नजर आई। प्रतापनगर से सुबह करीब 5 बजे रवाना हुई मेमू ट्रेन सुबह 10.30 बजे टांडा रोड पहुंची थेी।बहुप्रतीक्षित छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत डेकाकुंड से टांडा रोड तक बिछाए गए नए रेलखंड पर यह पहला महत्वपूर्ण ट्रायल रहा। सीआरएस निरीक्षण में हरी झंडी मिलने के बाद अब 8 तारीख से नियमित यात्री सेवा शुरू करने की दिशा में रेलवे ने कदम बढ़ा दिए है।

ट्रेन आने की खुशी में ग्रामीणों में उत्साह:
टांडा रोड स्टेशन पर मंगलवार का दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। अब ट्रेन नए ट्रैक पर दौड़ती हुई टांडा स्टेशन आएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर टांडा रोड स्टेशन से बड़ोदरा (प्रतापनगर) के बीच नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर टाडा पहुंचकर आयोजन में भाग लिया जाएगा। अब तक रेल को सिर्फ दूसरे शहरों में देखने वाले क्षेत्रवासियों के सामने पहली बार अपने इलाके में ट्रेन खड़ी होगी। आदिवासी अंचल के लिए विकास, रोजगार और बेहतर कनेक्टिविटी की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
सुबह टांडा आएगी, शाम को गुजरात लौटेगीः
पिछले दिनों रेलवे द्वारा शुरुआती दौर में दो बार टेस्ट के रूप में ट्रेन को चलाया जो शेड्यूल के अनुसार मेमू ट्रेन प्रतापनगर से सुबह करीब 5 बजे रवाना होकर आलीराजपुर के जोबट होते हुए करीब 9.35 बजे टांडा रोड पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन दिनभर टांडा रोड स्टेशन पर खड़ी रहेगी और शाम करीब 5 बजे प्रतापनगर के लिए रवाना होगी। वापसी में रात करीब 9.25 बजे प्रतापनगर पहुंची। नए रेलखंड पर ट्रेन की अधिकतम गति करीब 100 किमी प्रति घंटे तक रहने रखी। अब यात्री सेवा शुरू होने के बाद टांडा सीधे गुजरात के रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।
435 करोड़ में बना 16 किमी नया ट्रैकः
पश्चिम रेलवे वडोदरा मंडल के पीआरओ अनुपम सक्सेना के अनुसार छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना की कुल लागत करीब 3900 करोड़ रुपए है। डेकाकुंड से टांडा रोड तक 16 किमी रेलखंड के निर्माण पर करीब 435 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। नए ट्रैक पर मेमू का ट्रायल पूरा होने के बाद क्षेत्र में नियमित यात्री ट्रेन की उम्मीद मजबूत हुई है। टांडा के साथ आलीराजपुर और आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लिए भी इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
गुजरात से सीधा जुड़ाव, खुलेंगे विकास के रास्तेः
रेल सेवा शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मिलेगा। टांडा और आसपास के गांवों के लोगों को रोजगार, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी कामों के लिए गुजरात की ओर आवागमन में सुविधा होगी। आजादी के बाद से जिले में पहली बार स्थाई रूप से रेल पटरी पर दौड़ेगी जिससे जिले के लोगों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। छुक-छुक’ के साथ बदलेगी इलाके की तस्वीर अब बदलेगी बल्कि लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से बेहतर जुड़ाव का इंतजार कर रहे आदिवासी अंचल में नई उम्मीद भी जगाई है। पटरियों पर दौड़ी यह ट्रेन आने वाले दिनों में टांडा की आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदलने वाली कड़ी साबित हो सकती है।
टांडा-आलीराजपुर मेमू ट्रेन 8 सितंबर से, पीएम वर्चुली जुड़ेंगे:
टांडा क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना रेल सुविधा का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नए रेलखंड पर यात्री रेल सेवा शुरू होने की तारीख तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात दौरे के दौरान गुजरात से वर्चुअल माध्यम से टांडा रोड-अलीराजपुर रेल सेवा का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ टांडा रोड क्षेत्र नियमित यात्री रेल सेवा से जुड़ जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान धार जिले के टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर मौजूद रहेंगी। पश्चिम रेलवे की ओर से नए रेलखंड पर यात्री ट्रेन संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेल संरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद यात्री सेवा संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और अब
8 सितंबर को इसका औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सेवा का लोकार्पण करेंगे।
धार जिले में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर टांडा रोड स्टेशन पर मौजूद रहेंगी। इससे लंबे समय से रेल सुविधा की मांग कर रहे टांडा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।
फैक्ट फाइल:
3900 करोड़ रुपएः परियोजना की कुल लागत
147 किमीः छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना की कुल लंबाई
101 किमीः तैयार रेलखंड, जिस पर ट्रेन संचालन की दिशा में काम
16 किमीः डेकाकुंड से टांडा रोड तक नया ट्रैक
435 करोड़ रुपएः डेकाकुंड-टांडा रोड रेलखंड की लागत
46 किमी: टांडा से तिरला-धार तक काम शेष
आदिवासी क्षेत्र बढ़ेंगे रोजगार:
दशकों बाद रेल कनेक्टिविटी मिलने से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेेगी । बेहतर परिवहन सुविधा से उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा,रेल सेवा शुरू होने से आदिवासी अंचल में रोजगार के नए अवसर पैदा होगे। युवाओं को शिक्षा और नौकरी के लिए बड़े शहरों तक पहुंच आसानी होगी। किसानों के साथ व्यापारी अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने से होटल, परिवहन और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।
सावित्री ठाकुर केंद्रीय राज्यमंत्री महिला बाल विकास भारत सरकार



