धर्म-संस्कृति

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक  पुष्पानंदन जी महाराज (पवन जी) इंदौर कांटा फोड़ वाले के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री बद्रीनाथ धाम में

मालवा माटी के अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक  पुष्पानंदन जी महाराज (पवन जी) इंदौर कांटा फोड़ वाले के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री बद्रीनाथ धाम में

इंदौर। मालवा माटी के अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री पुष्पानंदन महाराज (पवन जी) इंदौर कांटा फोड़ वाले के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री बद्रीनाथ धाम में हो रहा है।

श्री बद्रीनाथ धाम में  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर परम पूज्य व्यास पीठाधीश्वर अनिल जी शास्त्री वेदव्यास धाम नैमिषारण्य के पावन सानिध्य में श्री पुष्पानंदन व्यास मंडल के द्वारा विश्व शांति सुदृष्टि एवं समस्त जीवों के कल्याणार्थ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इंदौर भोपाल एवं अन्य क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्तजन बद्रीनाथ धाम पधारे हैं।  डिवाइन गंगा परिसर में यह आयोजन  स 7 सितंबर तक प्रतिदिन होगी।

आज दोपहर में कथा के पहले धूमधाम से शोभायात्रा निकली । जिसमें महिलाएं, सुंदर-सुंदर पोशाक के धारण करके सर पर मंगल कलश लेकर भगवान बद्री विशाल के दिव्या मंदिर क्षेत्र से कथा परिसर तक नृत्य गान करते हुए भक्तजनों के साथ पधारी। वही पुरुष श्वेत वस्त्र धारण किए हो शोभा यात्रा में शामिल हुए।

आज कथा के प्रथम दिवस भागवत महिमा गोकर्ण चरित्र की कथा व्यास पीठ से कही गई।

कथा यजमान निर्मला सुशील  गर्ग नैना अजय अग्रवाल  ने बताया जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कथा में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।  प्रतिदिन दोपहर 2:00 से 5 :00 कथा का आयोजन किया जाएगा संपूर्ण यात्रा के संयोजक एवं व्यवस्थापक अशोक  खंडेलवाल घनश्याम  सोमानी संध्या खंडेलवाल राजू  बंसल ने बताया संपूर्ण यात्रा के द्वारा कई प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बद्री विशाल क्षेत्र में किए जाएंगे। पितरों की आत्म शांति हेतु तर्पण श्रद्धा आदि की व्यवस्था की गई है और प्रतिदिन समस्त भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया।

राजेश  गर्ग , शशि जी गर्ग, शिवजी जिंदल  सविता  जिंदल भू वैकुण्ठ श्री बद्री नारायण धाम की मंगलमय यात्रा में शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!