अपराधखरगोनताज़ा खबरप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार…65 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब की जप्त…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के पास से 65 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और एक बिना नंबर का दो पहिया वाहन जप्त की किया गया।

थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि बड़वाह थाना क्षैत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी के चलते मुखबिर सूचना पर मंगलवार को दो व्यक्ति बच्चु पिता मोतीराम पचावे (35) निवासी ग्राम कडियाकुन्ड एवं कालु पिता रुमाल पचावे (22) निवासी ग्राम कडियाकुन्ड को अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते पकड़ा गया।

जिनके पास से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 13 हजार रुपए हैं एवं एक बिना नंबर का दो पहिया वाहन को जप्त किया गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना बड़वाह पर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। साथ ही बताया कि कालु पिता रुमाल पचावे एवं बच्चु पिता मोतीराम पचावे के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है।

इस कार्यवाही में शकुन्तला डोडवे, अनिल मीणा, नितिन बौरसिया, रवि यादव, विजय सिसोदिया, आशीष सिंह, विनोद गुर्जर, रोहित कुशवाह, नीरज यादव एवं अन्य पुलिस स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!