बड़वाह। बागोद में बिजली कटौती और एंबुलेंस की कमी का मुद्दा गरमाया….कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन….

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम बागोद में अघोषित बिजली कटौती और स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की कमी को लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाई है। इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों को सिंचाई के लिए नियमित बिजली उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की।
कांग्रेस नेता अशोक जैन,ने चेतावनी के स्वर में कहा कि बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए प्रशासन को इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना चाहिए।
सिंचाई के समय बिजली कटौती से किसान परेशान—————मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल ने रबी फसलों की सिंचाई के दौरान बिना पूर्व सूचना के बिजली बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलें सूखने का खतरा बना हुआ है। कांग्रेस ने कृषि कार्यों के लिए प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग की है।
स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नहीं, मरीजों को परेशानी —————–बलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष समर सिंह तंवर ने ग्राम बागोद के स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की कमी का मुद्दा भी ज्ञापन के माध्यम से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों की सुविधा और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज————– ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक जैन, बलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष समर सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, कुंजीलाल पटेल, विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर पटेल सहित पप्पू, धनसिंह, संतोष, शैलेंद्र, राजू, भादर, बबन, रामलाल, राजेश, जय पटेल, देवकरण, भीम, शिवम और मुकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




