चिमनबाग मैदान पर डेढ़ लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनेगाअग्रवाल समाज के सम्मेलन हेतु आकर्षक पांडाल
श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति (रजि.), इंदौर

।। जय अग्रसेन।।
श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति (रजि.), इंदौर
चिमनबाग मैदान पर डेढ़ लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनेगाअग्रवाल समाज के सम्मेलन हेतु आकर्षक पांडाल
रविवार को राजवाडा से निकलने वाले जुलूस एवं मैदान पर होने वाले आयोजनों के लिए भूमि पूजन
इंदौर। पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति द्वारा चिमनबाग मैदान पर करीब डेढ़ लाख वर्गफुट मैदान पर आकर्षक पांडाल, डोम, मंच, भोजनशाला, महाआरती एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्लेटफ़ॉर्म के निर्माण का काम सोमवार से प्रारम्भ कर दिया गया। रविवार 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के मुख्य महापर्व पर समाज बंधुओं का विशाल जुलूस राजवाडा से प्रारम्भ होकर चिमनबाग मैदान पर सामाजिक सम्मेलन में बदल जाएगा।
केद्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, संयोजक गणेश गोयल एवं अरविन्द बागड़ी ने बताया कि चिमनबाग मैदान पर करीब 30 हजार वर्गफुट में डोम, 60 हजार वर्गफुट में प्लेटफ़ॉर्म, 90 हजार वर्गफुट क्षेत्र में भोजनशाला और 10 हजार वर्गफुट में संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मच के निर्माण के लिए भूमि पूजन की विधि समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों में प्रकाश अग्रवाल, जगदीश बाबाश्री, निमंत्रण पत्र व्यवस्था समिति के संतोष गोयल, अजय गोयल, गोविन्द गर्ग, नरेश मित्तल, 56 भोग एवं संगीत निशा व्यवस्था के राम ऐरन, नंदकिशोर कंदोई, राजू अग्रवाल राधे राधे, राजेश गर्ग, शिव जिंदल, पांडाल व्यवस्था समिति के दिनेश बंसल पम्प, संजय मंडी, सुभाष गोयल, नवीन बागड़ी, प्रयोग गर्ग, राजेश इंजीनियर, शोभा यात्रा समिति के गोविन्द सिंघल, दिनेश अग्रवाल जूनी इंदौर, अजय मित्तल, संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, फैंसी ड्रेस स्पर्धा एवं गरबा समिति की श्रीमती पुष्पा गुप्ता, तृप्ति गोयल, पिंकी रवि अग्रवाल, श्रीमती राधा राजेंद्र अग्रवाल, स्वाति मंगल, स्वाति गोयल, वर्षा बंसल, पूर्व पार्षद मीना अग्रवाल, किरण तायल, अर्थ संग्रह समिति के विष्णु बिंदल, किशोर गोयल राजेंद्र समाधान, भोजन निर्माण व्यवस्था के राजेश बंसल, महेश मित्तल, प्रो गोविन्द सिंघल, मुकेश ब्रजवासी, केके गोयल, विपिन ऐरन, प्रशासनिक व्यवस्था के अरविन्द वेल्युअर, प्रहलाद दादा और राजवाडा पर बनने वाले मंच की व्यवस्था देखने वाले कुलभूषण मित्तल कुक्की, प्रतीक गुप्ता, सौरभ बालाजी सहित विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने समूचे सामाजिक सम्मेलन स्थल और वहां होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का निरिक्षण भी किया। मैदान पर निर्माण कार्य सोमवार से प्रारम्भ कर दिया गया है।





