बड़वाह। पुलिस ने 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने अवैध रुप से कच्ची महुआ शराब का बाईक से परिवहन कर विक्रय करने वाले दो आरोपियों को 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा ग्राम टोंकी चोरल नदी ईट भट्टो के समीप से बिना नंबर की मोटर सायकल होण्डा साईन पर प्लास्टिक की थैलियों में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर आते हुए दो व्यक्तियों को घेरा बंदी कर पकड़ा जिन्होंने अपना नाम नर्मदा पिता मुकेश मेहता (26) व भीम पिता मुकेश (19) निवासी दोनों कडियाकुण्ड का होना बताया।
जिनके कब्जे से 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 7500 रुपए व एक बिना नम्बर की मोटर सायकल किमती 20 हजार रुपए को जप्त की हैं। पुलिस ने दोनो आरोपीयो के विरुध्द थाने पर आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया है।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी अर्चना रावत के नैतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन सहित पुलिस टीम द्वारा की गई है।




