धर्म-संस्कृति

अभा वैश्य परिचय सम्मेलन में विजयवर्गीय समाज की महिलाएं भी संभालेंगी व्यवस्थाएं, अब तक प्राप्त हुई 3500 प्रविष्ठियां 

अभा वैश्य परिचय सम्मेलन

अभा वैश्य परिचय सम्मेलन में विजयवर्गीय समाज की महिलाएं भी संभालेंगी व्यवस्थाएं, अब तक प्राप्त हुई 3500 प्रविष्ठियां

अग्रवाल एवं वैश्य घटकों की बैठक में परिचय सम्मेलन स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप

इंदौर । मप्र वैश्य महासम्मेलन की मेजबानी में 28 वर्ष से अधिक आयु के देश के 25 वैश्य घटकों के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आयोजित किए जा रहे अ.भा. परिचय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम दौर में पहुँच गई है। शुक्रवार को विजयवर्गीय समाज की महिलाओं ने भी सम्मेलन की व्यवस्थाओं और प्रत्याशियों को मंच पर ले जाकर परिचय कराने तथा अधिक से अधिक रिश्ते तय कराने का संकल्प लिया है, वहीं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन को सार्थक बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी ने बताया कि 26-27 सितम्बर को रिंग रोड स्थित दस्तूर गार्डन पर होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन के लिए अब तक प्राप्त प्रविष्ठियों की संख्या 3500 से अधिक पहुँच चुकी है जिनका प्रकाशन परिचय पुस्तिका में किया जा रहा है। उम्मीद हैं कि इस बार स्पॉट पंजीयन सहित 4 हजार प्रत्याशी इस परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे।

मप्र वैश्य कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, राजेश चेलावत तथा परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश मित्तल के मार्गदर्शन में हो रहे इस सम्मेलन के लिए गुरुवार रात को विजयवर्गीय समाज की महिलाओं ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए सम्मेलन में विभिन्न व्यवस्थाओं में भागीदारी करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर श्रीमती राखी-हरीश विजयवर्गीय, मधु विजयवर्गीय, उषा विजयवर्गीय, प्रभा विजयवर्गीय, ममता विजयवर्गीय, राखी-शिव विजयवर्गीय, ममता पटोदिया, सुनीता, निशा, ममता, राशि, निशा, अनिता, रेखा एवं मालती विजयवर्गीय सहित अनेक महिलाएं और विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय तथा प्रमोद विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। महिलाओं ने सम्मेलन में हरसंभव सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में सम्मेलन को लेकर व्यापक उत्साह है।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों अरविन्द बागड़ी, धीरज खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, राजेश गर्ग, शिव जिन्दल एवं निपुण गर्ग ने बताया कि अग्रवाल-वैश्य समाज में भी इस परिचय सम्मेलन को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए यह निर्णय भी लिया कि अग्रवाल समाज के 100 से अधिक समाजसेवी अपनी सेवाए देंगे। मंच से श्रेष्ठ परिचय देने वाली युवती प्रत्याशियों को पुरुस्कृत करने और बिना दहेज़ के शादी करने की घोषणा करने वालों को भी समाज की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में स्पॉट पंजीयन का जिम्मा अग्रसेन सोशल ग्रुप को सौंपा गया। बैठक में अरविन्द बागड़ी, धीरज खंडेलवाल, राजेश गर्ग, शिव जिंदल एवं अशोक खंडेलवाल ने भी संबोधित किया।

बागड़ी ने बताया कि अब तक 3500 प्रविष्ठियां मिल चुकी हैं जिन्हें परिचय पुस्तिका में प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। स्पॉट पंजीयन सहित करीब 4 हजार प्रविष्ठियां इस सम्मेलन में प्राप्त होंगी जो एक नया कीर्तिमान होगा। बैठक में अग्रवाल के अलावा जैन, माहेश्वरी, खंडेलवाल, चित्तौड़ा महाजन, गहोई वैश्य, विजयवर्गीय, मेडतवाल, नागर, नीमा, पोरवाल सहित वैश्य समाजों के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!