धर्म-संस्कृति

पर्युषण महापर्व का दूसरा दिन नरीमन नागेश्वर के नाम, होगी विराट महापूजा एवं प्रभु भक्ति

श्री नरीमन नवकार जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ट्रस्ट

पर्युषण महापर्व का दूसरा दिन नरीमन नागेश्वर के नाम, होगी विराट महापूजा एवं प्रभु भक्ति

9 सितंबर को नरीमन सिटी में मनमोहक अंगरचना, पुष्पों एवं  दीपों से भव्य दीप सज्जा और संगीतात्मक आरती रहेगी विशेष आकर्षण

इंदौर ( प्रदीप जैन )। श्री नरीमन नवकार जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश जैन ने बताया श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की आराधना और पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर इंदौर के नरीमन सिटी क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का भव्य आयोजन होने जा रहा है। पर्युषण महापर्व के दूसरे दिन बुधवार, 9 सितंबर 2026 को “विराट महापूजा एवं प्रभु भक्ति” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचकर भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की भक्ति, पूजा-अर्चना एवं आराधना का लाभ लेंगे।

आयोजन को लेकर श्री नरीमन नवकार जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ट्रस्ट, इंदौर तथा नरीमन नागेश्वर भक्त मंडल,नवकार नरीमन शाखा एवं नरीमन नागेश्वर महिला मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में धर्म, भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक वातावरण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

*दिव्य साज-सज्जा के साथ होगी महापूजा* ट्रस्ट के प्रवीण गुरूजी ने बताया भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की आकर्षक एवं मनमोहक अंगरचना की जाएगी। इसके साथ ही पुष्पों से प्रभु की दिव्य महापूजा सजाई जाएगी। दीपों से मंगलमय दीप सज्जा तथा संगीतात्मक आरती के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से प्रभु आराधना करने का अवसर मिलेगा।

ट्रस्ट के  आर सी जैन ने बताया विराट महापूजा एवं प्रभु भक्ति के माध्यम से पर्युषण पर्व की आध्यात्मिक भावना को जन-जन तक पहुंचाने और श्रद्धालुओं को धर्माराधना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

*संगीत और भक्ति की विशेष प्रस्तुति*ट्रस्ट के विजय जैन गोटावाला ने बताया कार्यक्रम में प्रसिद्ध संगीतकार एवं भावों की अभिव्यक्ति के लिए डॉ. विपिन वागरेचा अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि संगीत के सुर आयुष बोहरा की प्रस्तुति से भक्ति का वातावरण और अधिक भावपूर्ण होगा। संगीतात्मक प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन होंगे।आयोजन के लाभार्थी राजेन्द्र – विभा, भरत – तृप्ति, अमित – गुंजन, शुभ, शौर्य, सना व अमायरा

पारेख ( मेट्रो ) परिवार एवं संगम ग्रुप है ट्रस्टी मनीष शाह के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्युषण महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ना भी है।

*सपरिवार पहुंचने का आह्वान*
श्री संघ के  नाना सेठ, बाबूलाल भंडारी, शरद जैन, महेंद्र कटारिया, अजय चौधरी, अजय अम्बोर, शान्तिलाल जैन, प्रवीण सकलेचा,प्रदीप आँचलिया,  प्रकाशचंद जैन, दिलीप जैन,संदीप जैन, रितेश जैन, ऋषभ शाह,  अल्केश गाँधी,  अनिल कुमार जैन,  अजीत जैन, अमित  मेहता,अंकुशसिंह सिसोदिया, स्वप्निल नानावटी, सिद्धांत जैन, हितेश काकरिया ने समाजजनों से इस विशेष धार्मिक आयोजन में सपरिवार सहभागी बनने का आह्वान किया है। पर्युषण महापर्व के दूसरे दिन आयोजित यह विराट महापूजा श्रद्धालुओं के लिए प्रभु आराधना और सामूहिक भक्ति का विशेष अवसर बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!