धर्म-संस्कृतिधारमध्यप्रदेश
धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, यादव समाज ने निकाला भव्य जुलूस
धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, यादव समाज ने निकाला भव्य जुलूस

धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, यादव समाज ने निकाला भव्य जुलूस
श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा शहर, आकर्षक झांकियों और भजनों ने बांधा समां
आशीष यादव धार।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को शहर सहित जिलेभर में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन हुए, वहीं यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पूरे मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वही कैलाश यादव, भोला यादव, आशीष भाकर, आशीष यादव,गणेश यादव, कैलाश यादव, आत्माराम गारिया, अशोक यादव आशाराम यादव, विष्णु यादव अन्य समाज जन मौजूद थे।

यादव समाज द्वारा निकाला गया जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस में शामिल युवा भक्ति गीतों और भजनों पर उत्साह के साथ झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
झांकियों ने मोहा मन:
जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, गोवर्धन पर्वत, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां सजाई गई थीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई बच्चे कृष्ण और राधा के वेश में जुलूस में शामिल हुए। भजनों और जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल जुलूस के दौरान डीजे एवं भजन मंडलियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जैसे जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समाजजनों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम:
जुलूस को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर आवश्यक व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य जुलूस ने शहर में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का संदेश दिया। देर शाम तक शहर में कृष्ण भक्ति का माहौल बना रहा।
शहर भर में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’ का जयघोष, जगह-जगह फूटी मटकी:
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा शहर, युवाओं की टोलियों ने दिखाया उत्साह और जोश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर भर में मटकी फोड़ आयोजन की धूम रही। मोहन टॉकीज स्थित पिपलेश्वर महादेव की मटकी आकर्षण का केंद्र बनी विभिन्न मोहल्लों, प्रमुख चौराहों और सामाजिक संगठनों की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित इस पारंपरिक आयोजन में युवाओं की टोलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं।
ढोल-नगाड़ों के बीच बढ़ता गया उत्साह:
मटकी फोड़ आयोजन के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्साह मनाया। गोविंदा की टोलियां मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर टंगी मटकी तक पहुंचने का प्रयास करती नजर आईं। मटकी फूटते ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने जय श्रीकृष्ण और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे




