कांग्रेस वंदे मातरम का विरोध कर देश का विभाजन करवाना चाहती है – आकाश विजयवर्गीय
महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया भूमि पूजन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 9 को दी एक करोड़ 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया भूमि पूजन
कांग्रेस वंदे मातरम का विरोध कर देश का विभाजन करवाना चाहती है – आकाश विजयवर्गीय
कांग्रेस के नेता वंदे मातरम का विरोध कर राहुल गांधी, सोनिया गांधी को खुश करना चाहते हैं – आकाश विजयवर्गीय
इंदौर – विधानसभा 1 के वार्ड 9 में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विकास कार्य की सौगात देते हुए 1 करोड़ 10 लाख की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम का विरोध करती है। वह देश में फिर से विभाजन के बीज बो रही है।
कांग्रेस देशभक्ति की भावना को समाप्त करना चाहती हैआकाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के पार्षदों ने नगर निगम में वंदे मातरम का विरोध किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कोई कार्रवाई अब तक नहीं की है। उन्होंने कहा था थी दम हो तो वंदे मातरम बुलवा कर दिखा दो। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी को खुश करने के लिए इस तरह के देश विरोधी बयान देते हैं। पहले अखंड भारत में अफगानिस्तान से लेकर इंडोनेशिया तक शामिल था, लेकिन देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों ने षडयंत्र करके देश के टुकड़े कर दिए। वंदे मातरम का मतलब होता है कि हे माँ हम आपको प्रणाम करते हैं। हम इस भूमि को माँ मानते हैं। इस भाव को वंदे मातरम के माध्यम से दिलों में जगाया जाता है, लेकिन कांग्रेस को डर है कि यदि यह भाव लोगों में जाग गया तो भारत का ओर विभाजन नहीं हो पाएगा। वह विरोध इसलिए करते हैं जिससे भारतवासियों की देश के प्रति त्याग की भावना समाप्त हो जाए। जब देश विभाजन हुआ तब लाखों लोगों की जान गई थी। कांग्रेस के लोग वंदे मातरम का विरोध कर वही खून-खराबे का इतिहास फिर से दोहराना चाहते हैं। आने वाली पीढ़ी से देशभक्ति की भावना समाप्त करना चाहते है। हम वंदे मातरम बोलते थे, बोलते हैं और आगे भी बोलते रहेंगे।
आकाश विजयवर्गीय ने विकास पर बोलते हुए कहा कि निम्नवर्गीय बस्तियों का विकास हमारी प्राथमिकता है और इस बस्तियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।
भाजपा की राजनीति गरीब कल्याण के लिए है
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हम भाजपा की राजनीति में इसलिए आए कि गरीब को अच्छी शिक्षा मिले, अच्छा स्वास्थ मिले और यदि घर में कोई आयोजन हो तो सम्मानजनक तरीके से कर सके। इसलिए इंदौर में पिछले 4 सालों में हर वार्ड में एक संजीवनी क्लिनिक बनाया। इस तरह से इंदौर के 85 संजीवनी क्लिनिक में 8 हजार लोगों का रोजाना नि:शुल्क ईलाज होता है। इसी तरह इंदौर में 12 मॉडल स्कूल बनाने का वादा किया था। सभी 12 मॉडल स्कूल बनकर तैयार है, जहां गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। भाजपा की सरकार भविष्य की योजना बनाकर काम करती है।
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि भाजपा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं. जहां भाजपा का प्रतिनिधि जीतता है वहां विकास होता है। वहां पर आम आदमी की हर समस्या का समाधान होता है। हम अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, जहां सबका साथ-सबका विकास की मूल अवधारणा है। भाजपा ने आयुष्मान, लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं देशवासियों को दी। देश की बड़ी आबादी को आज मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है।
पार्षद राहुल जायसवाल ने कहा कि इस इलाके में निम्न आय वर्ग वाले लोग निवास करते हैं, जो शादी-ब्याह या किसी मांगलिक प्रसंगों के अवसर पर बड़ी धर्मशाला या गार्डन का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। इसलिए क्षेत्र की जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनता को इस सामुदायिक भवन की सौगात दी जा रही है। इस भवन को नाममात्र के शुल्क पर या नि:शुल्क रहवासियों को उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे वे कम खर्च में अपने कार्यक्रमों का आयोजन कर यहां पर कर सकेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का हार-फूल, ढोल-ताशों से भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का आयोजन नाग मंदिर के पीछे कुम्हार खाड़ी में किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष , पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।




