ताज़ा खबरधारप्रशासनमध्यप्रदेशमनोरंजन

मेरी बीट मेरा अभिमान सरदारपुर में वन अमले का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

तनाव प्रबंधन, टीमवर्क और वन्यजीव सुरक्षा पर दिया जा रहा प्रशिक्षण; 35 से अधिक वनरक्षक हुए शामिल

मेरी बीट मेरा अभिमान सरदारपुर में वन अमले का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुर

तनाव प्रबंधन, टीमवर्क और वन्यजीव सुरक्षा पर दिया जा रहा प्रशिक्षण; 35 से अधिक वनरक्षक हुए शामि

आशीष यादव धार।

वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगलों की निरंतर निगरानी में जुटे मैदानी वन अमले को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और उनके कार्य कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र सरदारपुर में ‘मेरी बीट मेरा अभिमान’ अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम वन फील्ड ड्यूटी के दौरान तनाव प्रबंधन, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल और टीमवर्क को भी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। उद्देश्य है कि वनकर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम और बेहतर समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। विजय आनंदम टी.आर. के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।


कार्यशाला में वनकर्मियों को कठिन फील्ड ड्यूटी के दौरान तनावमुक्त रहकर कार्य करने, टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से सकारात्मक संवाद कायम करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वन मंडलाधिकारी विजय आनंदम टी.आर. ने कहा कि मैदानी वनकर्मी वन सुरक्षा व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। तनावमुक्त वातावरण, बेहतर संवाद और आधुनिक कौशल के साथ कर्मचारी जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को अधिक प्रभावी तरीके से सुनिश्चित कर सकते हैं।

मानसिक मजबूती और टीमवर्क पर जोर
कार्यशाला में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल नंदिनी सेन, प्रकृति मैडम एवं तुलसी मैडम द्वारा कर्मचारियों को मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच के साथ फील्ड में काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान ग्रुप एक्टिविटी, संवाद सत्र, टीम बिल्डिंग और तनाव प्रबंधन से जुड़ी प्रायोगिक गतिविधियां कराई जा रही हैं।

बीट निगरानी से लेकर सूचना तंत्र तक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में बीट की नियमित निगरानी, वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध कटाई एवं शिकार जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने, ग्रामीणों से बेहतर तालमेल बनाने और किसी भी आपात स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना देने की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की जा रही है।

अधिकारी और वनरक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर डॉ. शैलेंद्र सोलंकी, उपवन क्षेत्रपाल जोगड़ सिंह जमरा, विक्रम निनामा, सुरेंद्र वास्केल, अमन सिंह टैगोर सहित 35 वनरक्षक एवं अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं मनीष पाल सिंह राठौड़ द्वारा की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!