खरगोनअपराधप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। काटकूट के ग्राम लाइनपुरा में जमीन के बंटवारे के बाद मनमुटाव को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या…आरोपी मौके से फरार….

कपिल वर्मा बड़वाह। बलवाड़ा थाने के अन्तर्गत आने वाले वाली काटकूट पुलिस चौकी के ग्राम लाइन पूरा में रविवार की रात को जमीन के बटवारे के बाद मनमुटाव को लेकर कलयुगी बड़े भाई सोहन चौहान ने अपने छोटे भाई 35 वर्षीय संतोष सेकड़िया चौहान की घर पर धारदार हथियार से गला मे वार कर हत्या कर दी व मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद परिजन गंभीर घायल अवस्था संतोष को बड़वाह सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां उपस्थित डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी मुकेश इजारदार व चौकी प्रभारी अजय झा मौके पर पहुंचे।

व घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी की तलाश मे जुटे रहे। सोमवार को मृतक के शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। इस मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना जारी की है व पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

एसडीओपी मुकेश इजारदार ने बताया कि लाइन पूरा ने जमीन के बटवारे के बाद मनमुटाव को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच मे जुटी हुई है। व फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!