देश

भोपाल बनेगा पुनर्योजी कृषि के राष्ट्रीय और वैश्विक विमर्श का केंद्र

विश्व मृदा दिवस 2026

भोपाल बनेगा पुनर्योजी कृषि के राष्ट्रीय और वैश्विक विमर्श का केंद्र

4-5 दिसंबर को होंगे तीन बड़े आयोजन

इंदौर। पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने और इसे वैश्विक कृषि व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से भोपाल में 4-5 दिसंबर को तीन महत्वपूर्ण आयोजन होंगे। विश्व मृदा दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में मिट्टी की सेहत, टिकाऊ कृषि, वनस्पति तेलों की मूल्य शृंखला और किसानों की आर्थिक समृद्धि पर चर्चा होगी। आयोजन सॉलिडरीडाड, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थानतथा द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम यूरोपीय संघ-भारत साझेदारी पहल के अंतर्गत आयोजित होंगे।

अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रख्यात मृदा वैज्ञानिक एवं पद्मश्री डॉ. रतन लाल इन आयोजनों के प्रमुख वक्ता होंगे। कार्यक्रमों में 4 दिसंबर को पुनर्योजी कृषि एवं टिकाऊ वनस्पति तेल मूल्य शृंखला पर नीतिगत परामर्श, शाम को प्रोफेसर रतन लाल पुरस्कार तथा 5 दिसंबर को पुनर्योजी सोयाबीन एवं सोया खाद्य उद्यमिता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सॉलिडरीडाड एशिया के प्रबंध निदेशक डॉ. शतद्रु चट्टोपाध्याय ने कहा, “पुनर्योजी कृषि को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान, नीति, बाजार, उद्योग और किसानों के बीच मजबूत साझेदारी जरूरी है। हमारा प्रयास है कि इसे खेतों में हो रहे प्रयोगों से आगे ले जाकर मुख्यधारा की कृषि व्यवस्था और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं का हिस्सा बनाया जाए। भोपाल इस दिशा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।”

द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडियाके कार्यकारी निदेशक डॉ. बी.वी. मेहता ने कहा, “भारत के वनस्पति तेल क्षेत्र के भविष्य के लिए उत्पादन बढ़ाने के साथ उसे टिकाऊ और किसानों के लिए लाभकारी बनाना भी जरूरी है। पुनर्योजी कृषि मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और किसानों के लिए नए आर्थिक अवसर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह साझा पहल उद्योग, वैज्ञानिक संस्थानों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाएगी।”

सॉलिडरीडाड के महाप्रबंधक डॉ. सुरेश मोटवानी ने कहा, “पुनर्योजी कृषि के विस्तार में किसानों, वैज्ञानिकों, नवाचारकर्ताओं, सामुदायिक संगठनों और नीति विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रोफेसर रतन लाल पुरस्कार इन प्रेरक योगदानों को पहचान देने और अधिक लोगों एवं संस्थाओं को इस अभियान से जोड़ने का माध्यम हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!