देश

बड़वाह। ज्योतिर्मय विद्यालय में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह समारोह…

कपिल वर्मा बड़वाह। ज्योतिर्मय मूक-बधिर निःशुल्क विद्यालय में तुलसी विवाह का आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर बड़वाह के प्रतिष्ठित ब्राह्मण श्री संतोष शर्मा जी द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं।

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विवाह की रस्मों के पश्चात रंग-बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों से खुशियाँ मनाई गईं।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ने का एक सुंदर अवसर भी बना। पूरे विद्यालय में उत्साह, उमंग और आनंद का वातावरण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!