बड़वाह। पंचक्रोशी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण…

कपिल वर्मा बड़वाह। पांच दिवसीय नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत नगर में शुक्रवार से होगी। यात्रा के एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्ग टोकसर के नर्मदा घाट नर्मदा से पार उतरने वाले घाट सहित अन्य स्थानो का निरीक्षण करते हुए वहां किए जाने वाले इंतजामों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताएं कि नर्मदा से यात्रियों को सुरक्षित बार उतरना महत्वपूर्ण जवाबदारी रहेगी। ओंकारेश्वर से देव उठनी एकादशी से पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा की शुरुवात होती है। तिथियां में हेरफेर होने के कारण इस वर्ष 20 नवंबर को यात्रा ओंकारेश्वर से शुरू होकर अपने पहले पड़ाव पर नगर में पहुंचेगी। नगर में यात्रियों का रात्रि विश्राम होगा।
जहां नगर में ठहरने के स्थान अंजरुद सनावद आने वाले मार्ग सहित टोकसर के नर्मदा घाटों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा ने किया। एसपी वर्मा ने पुलिस महकमे को महत्वपूर्ण जवाबदारी देते हुए कहा कि हजारों यात्री जब सनावद से टोकसर पहुंचेंगे। तो सभी की जवाबदारी यात्रियों को सुरक्षित नर्मदा पार उतरना पहली प्राथमिकता होगी। पुलिस अधीक्षक में नगर के यात्रा मार्ग पर यातायात को लेकर निर्देश देते हुए यात्री नगर में बिना किसी व्यवधान के पहुंचे।
और अगले दिन दूसरे पड़ाव पर यहां से निकले। इसको लेकर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक ने टोकसर घाट पर गत वर्षो में की जाने वाली व्यवस्था और इस वर्ष किए जाने वाले इंतजामों को लेकर दिशा निर्देश देकर घाट पर अधिक भीड़ उत्पन्न ना हो। समिति लोगों को घाट पर बेरीकेट से जाने दे। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैले। नर्मदा पार सेमरला में उतरने के दौरान यात्रियों को सकुशल सुरक्षित उतरना यह मत्वपूर्ण कार्य रहेगा।
यात्रा की व्यवस्था में पुलिस के साथ राजस्व कोतवाल ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य लोगों को व्यवस्थाओं में लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी शकुंतला रोहल, एसडीओपी मुकेश इजारदार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, यातायात टीआई आशा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




