देश

बड़वाह। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी….

कपिल वर्मा बड़वाह। शबद-कीर्तन से गूंजा नगर सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बड़वाह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिक्ख संगत के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।

समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह ने बताया कि अल सुबह गुरुद्वारा साहिब में अरदास के पश्चात शुरू हुई इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सचिव द्वय सरदार परविंदर सिंह एवम् सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि शबद-कीर्तन और ‘सतनाम श्री वाहेगुरु’ के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल प्रभात फेरी के दौरान संगत द्वारा “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जाप और मधुर शबद-कीर्तन के गायन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

समिति के मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर ने बताया कि निशान साहिब के साथ निकली इस फेरी ने नगर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान पुष्प वर्षा और जलपान से हुआ स्वागत प्रभात फेरी के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। संगत की सेवा के लिए जगह-जगह चाय, मिष्ठान और जलपान के स्टॉल लगाए गए।

इस अवसर पर गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया ने गुरु नानक देव जी के ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समापन पर गुरुद्वारा साहिब में पुनः अरदास की गई। इस दौरान रमेश पटेल एवं बद्री पटेल परिवार की और से संगत का स्वागत कर आपसी भाईचारा, मानव सेवा का संदेश भी दिया।

प्रभात फेरी में सरदार जितेंदर सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार जगमीत सिंह, सरदार अवनीत सिंह,सरदार सनमीत सिंह सरदार हरविंदर सिंह, सरदार रघुबीर सिंह, सरदार कुलवंत संधु, ग्रेस गंभीर, गुरशिश सिंह आदि सिक्ख संगत शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!