खरगोनधर्म-संस्कृतिमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। कॉलेज ग्राउंड पर कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों के साथ होगा रावण दहन…अखाड़ों के प्रदर्शन बाद होगी भव्य आतिशबाजी…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर में विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को नर्मदा रोड़ स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा कालेज ग्राउंड पर इस वर्ष भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शाम 5 बजे से दशहरा मैदान पर नगर के प्रसिद्ध अखाड़ों के कलाकार अपनी कला एवं शौर्य का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात भव्य आतिशबाजी के साथ शाम साढ़े सात बजे रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

सोमवार दोपहर में कॉलेज ग्राउंड पर दशहरा उत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, तहसीलदार, सुंदरलाल ठाकुर, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन, सीएमओ कुलदीप किशुंक ने सहित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा पहली बार कॉलेज प्रांगण में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 5 बजे से 7 बजे तक नगर के विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इसके पश्चात भव्य आतिशबाजी होगी तथा पहली बार रावण के साथ कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।

दशहरा पर्व पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे से उमरिया चौकी के पास से खंडवा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को नए बायपास से परिवर्तित किया जाएगा। इसी प्रकार इंदौर की ओर जाने वाले वाहनों को दादा दरबार के समीप से नए हायवे पर डायवर्ड किया जाएगा। वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशा यादव के साथ 50 जवानो का फोर्स तैनात रहेगा।

नगर पालिका सीएमओ कुलदीप किंशुक एवं समस्त पार्षदगणों ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शाम 5 बजे कॉलेज प्रांगण पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें तथा कार्यक्रम में सहभागिता कर दशहरा महोत्सव की गरिमा बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!