खरगोनधर्म-संस्कृतिमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। श्री कवर कालोनी नवदुर्गा उत्सव के लाइव काफिला बैंड की प्रस्तुति पर हजारों गरबा प्रेमियों की देर रात तक धूम….

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह में आदिशक्ति मां भगवती की आराधना उपासना के महापर्व की महाअष्टमी पर रविवार रात साढ़े बारह बजे तक नगर के श्री कंवर कॉलोनी उत्सव समिति द्वारा आयोजित ओपन गरबा कार्यक्रम मे लाइव काफिला बैंड की प्रस्तुति पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों महिला पुरुष सहित युवा गरबा प्रेमियों की धूम रही।

गरबा प्रेमियों ने संगीत की धुनों पर गरबा और डांडिया कर उत्सव का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में लाइव काफिला बैंड के आयुष विश्वकर्मा एवं अदिति तापड़िया की टीम ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। आकर्षक संगीत और गीतों पर प्रतिभागी देर रात तक झूमते रहे।

इस दौरान आयोजन मे क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, धामनोद एसडीओपी अर्चना रावत ने भी शामिल होकर गरबा महोत्सव का आनंद लिया। इस दौरान विधायक द्वारा इस बड़े सफल आयोजन की समिति सहित अध्यक्ष सुनील जायसवाल की सराहना करते हुए सभी को माता की नवरात्रि पर्व और आगामी दशहरे की बधाई दी गई।

वही विधायक बिरला द्वारा समिति के संचालनकर्ता डॉ परेश विजयवर्गीय को नगर के विभिन्न कार्यक्रमों अपनी वाणी से शानदार संचालन करने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

वही समिति द्वारा एसडीओपी अर्चना रावत को बड़वाह नगर मे रहने के दौरान सफल व शानदार कार्यकाल के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

साथ साईं हॉस्पिटल के संचालक डॉ अजय मालवीय का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने सभी गरबा प्रेमियों का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!