धर्म-संस्कृति

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महा नवरात्री अष्टमी के अवसर पर चतुर्थ 121 कन्याओं एवं बटुको का पाद पूजन समारोह 18 अक्टूबर रविवार को

अग्रसेन सोशल ग्रुप

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महानवरात्री अष्टमी के अवसर पर चतुर्थ 121 कन्याओं एवं बटुको का पाद पूजन समारोह 18 अक्टूबर रविवार को

इंदौर। अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महा नवरात्री अष्टमी के अवसर पर चतुर्थ 121 कन्याओं का पाद पूजन समारोह 18  अक्टूबर रविवार को  गीता भवन मंदिर स्थित सत्संग हाल में महामंडलेश्वर स्वामी श्री भास्करानंद जी महाराज, साध्वी कृष्णानंद जी,
वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमचंद जी गोयल एवं श्री विष्णु जी बिंदल जी के मार्गदर्शन में समपन्न होगा।
कार्यक्रम संयोजिका शशि राजेश गर्ग ,  सविता शिव जिन्दल, किरण संजय मंगल ने बताया की सभी 121 कन्याओं को आस पास के गाँव के सरकारी स्कूलों से आमंत्रित किया गया है।  कन्याओं एवं बटुकों कों उनके घर से लाने एवम छोड़ने की व्यस्था भी ग्रुप द्वारा की जा गई है। संध्या 6 बजे से कन्याओं व बटुकों का चरण धो कर कंकू चावल से पाद पूजन कर चुंदड़ी ओढ़कर,उन्हें ग्रुप की महिलाओं द्वारा नाश्ता,करवाया जाएगा ।  फिर माताजी की आराधना में गरबो की प्रस्तुति होगी। सभी कन्याओं को भोजन प्रसादी के पश्चात जीवन उपयोगी सामग्री स्कूल बैग,स्टेशनरी, कॉपियाँ ,पानी बॉटल लंच बॉक्स, पर्स ,मेकअप किट, ज्वेलरी एवं अन्य उपहार दिये जायेगे।

कार्यक्रम की सभी व्यस्थाओ का संचालन महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक  किरण मनीष खजांची, निशा दुर्गेश अग्रवाल,मीना अरुण गोयल, ज्योति राजू बंसल, शालिनी पवन बंसल, अमिता कमलेश मित्तल, प्रिंयका राज कुमार बंसल, शशि सतीश गोयल, रूपा राजेश अग्रवाल,सुमन विनोद गोयल, सुनीता विष्णु सिंघल,राधा गोपाल गर्ग, अनिता रमेश एरण, सुनीता विजय गर्ग आदि  के मार्गदर्शन में होगा। कुछ जरूरतमंद कन्याओ को शिक्षा सम्बन्धित अन्य सामग्री भी देने की योजना ग्रुप की है। पाद पूजन के पश्चात 21 अग्रवाल बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य भी ग्रुप की महिलाओं के साथ किया जायगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!