सनातन धर्म को सशक्त बनाने” के संकल्प को लेकर 18 अक्टूबर को निकलेगी “विशाल चुनरी यात्रा”
स्वच्छता प्रहरी यात्रा मार्ग की सफाई करते हुए चलेगें

“सनातन धर्म को सशक्त बनाने” के संकल्प को लेकर 18 अक्टूबर को निकलेगी “विशाल चुनरी यात्रा”
हजारों श्रध्दालु लाखों सितारों से सजी 2.5 कि.मी. लम्बी विशाल चुनरी मां बिजासन माता के चरणों में अर्पित करेंगे
यातायात बाधित न हो इस हेतु 3 हजार से अधिक चुनरी रक्षक व्यवस्था संभालेगे, तीन समानान्तर वैकल्पिक मार्गो से यातायात जारी रहेगा
स्वच्छता प्रहरी यात्रा मार्ग की सफाई करते हुए चलेगें
यात्रा संयोजक व भाजपा पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार, 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे बड़ा गणपति मन्दिर से बिसाजन माता मंदिर तक हजारों श्रध्दालुओं द्वारा “सनातन धर्म को सशक्त बनाने” के संकल्प को लेकर “विशाल चुनरी यात्रा” निकाली जाएगी। 2.5 कि.मी. से अधिक लम्बी लाखों सितारों से सजी चुनरी बिजासन माता को चढ़ाई जाएगी।
गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष यात्रा निकलती रही है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण चुनिंदा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनरी चढ़ाने की परंपरा कायम रही। अब श्रद्धालुओं और क्षेत्र की मातृशक्ति की विशेष मांग को दृष्टिगत रखते हुए पुनः यात्रा भव्य स्वरूप में निकाली जाएगी।
‘तीन हजार चुनरी रक्षक संभालेगे यातायात व्यवस्था, चुनरी यात्रा में यातायात के वैकल्पिक मार्ग’
गुप्ता ने बताया कि यात्रा बडा गणपति मंदिर से प्रारंभ होकर पीलिया खाल, अग्रसेन नगर चौराहा, रामचन्द्र नगर चौराहा, शिक्षक नगर चौराहा, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम मंदिर होते हुए एयरपोर्ट थाने के सामने बने विशाल मंच के समक्ष पहुंचेगी। यातायात बाधित न हो इस हेतु तीन हजार चुनरी रक्षक यातायात व्यवस्था संभालेगें, यात्रा मार्ग के प्रत्येक चौराहे पर चुनरी रक्षक तैनात रहेगें जो वॉकी टॉकी के माध्यम से यातायात को सुगम बनाने का कार्य करेगें। चुनरी के दोनों ओर भी चुनरी रक्षक तैनात रहेगें। विशाल चुनरी यात्रा में हजारों महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल होगें, चुनरी यात्रा के समय आम जनता को मुख्य मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी न हो इस हेतु एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए छोटा बांगडदा से सुपरकॉरिडोर होते हुए एयरपोर्ट, बिजासन मंदिर रोड पर पहुंचा जा सकेगा, एयरपोर्ट से शहर की ओर आने वाले मार्ग एयरपोर्ट रोड जो की फोर लेन है, इसमें टू लेन में चुनरी यात्रा जाएगी और टू लेन पर यातायात चालू रहेगा। साथ ही एयरपोर्ट मार्ग के समानान्तर पल्हर नगर मार्ग (60 फीट रोड) व छोटा बांगड़दा मार्ग तथा सुपर कॉरिडोर मार्ग निर्बाध गति से संचालित रहेगा। भवरंकुआँ, अन्नपूर्णा, महूनाका से एयरपोर्ट रोड जाने के लिए चंदन नगर, सिरपुर से जवाहर टेकरी, चोइथराम हॉस्पिटल चौराहा, नावदा, ग्राम रिंजलाय, हिंकारगिरी होते हुए एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा।
‘चुनरी यात्रा में स्वागत मंचों पर प्लास्टिक यूज न करे स्वागतकर्ता’ ‘सावधानी बरतने की अपील की’
चुनरी यात्रा संयोजक श्री गुप्ता ने यात्रा का स्वागत करने वाली सामाजिक -शैक्षणिक – आर्थिक – खेल व्यापारी संस्थाओं, रहवासी संघों, गरबा मंडलों से अपिल की है, कि यात्रा के स्वागत मंचो पर “सिंगल यूज प्लास्टिक” का उपयोग न किया जाए। मंचों से वितरित होने वाली खिचड़ी प्रसाद, छाछ, फल और जल के लिए संस्थाएं कागज से बनी प्लेट्स का उपयोग करे।
‘दो लाख सितारों से जड़ी “विशाल चुनरी” मां बिजासन को चढ़ाएंगे
संकल्प पश्चात् यात्रा पुनः प्रारंभ होगी मां बिजासन के मंदिर पहुंच कर सूरत से बनकर आई मुस्लिम कारीगरों द्वारा तैयार की गई दो लाख सलमा सितारे, चमक के साथ – साथ गोटे व मोती से सजी दो कि.मी. लम्बी चुनरी माँ बिजासन के चरणों में अर्पित करेगें।
‘विशाल चुनरी यात्रा मंच व यात्रा में संत गण बग्घियों में रहेगें’
चुनरी यात्रा मंच पर वीर अलीजा हनुमान मंदिर गादीपति श्री पावनानन्द जी महाराज, श्री पंचकुइया श्री राम मंदिर के संत श्री रामगोपाल दास महाराज, पद भूषण श्री गोकुलोत्सव जी महाराज, स्वामी श्री चिन्मयानन्द जी सरस्वती, श्री 1008 गोस्वामी बजोउत्सव जी महाराज, महात्यागी संत श्री राधे-राधे बाबा, अखण्ड धाम आश्रम महामंडलेश्वर चेतन स्वरूप जी महाराज, महामंडलेश्वर संत श्री दादू महाराज, श्री पवन जी शर्मा, श्री गोपाल दास जी महाराज, श्री चिन्मयानंद जी महाराज सहित अनेक साधु-संत उपस्थित हो कर नागरिकों का अभिवादन करेंगे व यात्रा के दौरान बग्धियों में सवार होकर नागरिकों को आशीर्वाद देते हुए चलेगे।
एयरपोर्ट के सामने बने विशाल मंच से यात्रा में शामिलধর কাল व संकल्प दिलायेगे
चुनरी यात्रा में सम्मिलित श्रध्दालुओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहनমাসবদ্যা अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश आध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजनांसsद संकर लालवानी, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, महापौर पुष्यनित्र नार्गव, प्रदेश नहामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, किसान मोर्चा प्रदेश आया जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुनित मिश्रा, जिला आया ब्रदाण सिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी moghe सद्बुसिंह रघुवंशी, प्रताप करोसिया, सावन सोनकर, रणवीरसिंह रावत, साजेशा सोलंकी, धीरज खंडेलवाल, विधायक रमेश मेंदोला नीलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, मनोज पटेल, सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व विधायक श्री गोपी नेमा श्री आकाशा विजयवर्गीय, पूर्व महापौर श्रीमती उमाशशि शर्मा, महापौर परिषद के सदस्य श्री निरंजन सिंह जी चौहान व श्री अश्विनी शुक्ल व पार्षदो सहित वरिष्ठ भाजपा नेतानागा बंत्र की संकल्प दिलाएंगे। जनता व श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे साथ ही “सनातन धर्म को सशक्त बनाने का
‘यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा
गुप्ता ने बताया कि इन्दौर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार आठ बार नम्बर वन बनता है। इस गरीमा को ध्यान में रखते हुए हर बार की तरह इस बार भी यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, चुनरी यात्रा टीम के स्वच्छता प्रहरी नर्नर निगम स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ल के नेतृत्व में यात्रा के पीछे पीछे बड़ा नामपति मंदिर से बिजासन मंदिर तक यात्रा मार्ग की सफाई करते हुए चलेंगे।
गुप्ता ने बताया की प्रत्येक वर्ष किसी एक उद्देश्य को लेकर यह चुनरी यात्रा निकली जाती है। इस वर्ष “सनातन हिन्दू समाज को सशक्त बनान के उद्देश्य को लेकर यह यात्रा निकली जावेगी।




