धर्म-संस्कृति

नि:शुल्क तर्पण का आयोजन

श्राद्ध पक्ष में पितरो के निमित्त श्रद्धालुओ को मिल रहीं तरपण की सुविधा

श्री गेंदेश्वर महादेव मंदिर, परदेशीपूरा में नि:शुल्क तर्पण का आयोजन

श्राद्ध पक्ष में पितरो के निमित्त श्रद्धालुओ को मिल रहीं तरपण की सुविधा

इंदौर। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर परदेशीपूरा स्थित गेंदेस्वर महादेव मंदिर (शिवधाम) में इंदौर शहर के श्रद्धालुओ के लिए नि:शुल्क तर्पण का आयोजन किया जा रहा है l धर्मिक आयोजन पंडित कमलेश दीक्षित के मार्ग दर्शन में संपन्न कराया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू अपने पितरों के नियमित तर्पण कर रहे हैं l इस आयोजन के मार्गदर्शक स्वर्गीय श्याम सुंदर विजयवर्गीय रहे l आयोजन में राजेश विजयवर्गीय, मधुसूदन तिवारी,संजय सक्सेना, आलोक व्यास, राजकुमार यादव, सहित शिवधाम समिति के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो रहा है l आज चतुर्थ श्राद्ध के आयोजन में संत श्री सुधांशु जी महाराज की संस्था विश्व जागृति मिशन, इंदौर मंडल के पदाधिकारी दिलिप बड़ोले , विजय पांडेय, ने अपने पितरों की याद में तर्पण कार्य संपन्न किया l तर्पण कार्य पूर्ण होने पर महा आरती कर प्रसाद का वितरण कर, तर्पण का समापन किया गया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!