मध्यप्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकलने वाली वडनगर से काशी जाने वाली यात्रा के यात्रियों का भाजपा कार्यालय पर स्वागत 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकलने वाली वडनगर से काशी जाने वाली यात्रा के यात्रियों का भाजपा कार्यालय पर स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की जन्मस्थल वडनगर से कर्मस्थल वाराणसी तक सेवा, विकास, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा को विस्तार दे यात्री – सुमित मिश्रा

यात्रियों का स्वागत सत्कार कर वडनगर के लिए रवाना किया

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से काशी वाराणसी तक निकलने वाली सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर संभाग के 25 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, मीडिया प्रभारी वरुण पाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी, विवेक सिन्हा, विवेक शर्मा, रोहित चौधरी ने स्वागत सत्कार कर बस से वडनगर के लिए रवाना किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, सौगात मिश्रा ने यात्रियों को पुष्पमाला, भगवा साफा व भाजपाई अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया एवं सभी यात्रियों को यात्रा मार्ग में दैनिक देनदिनी में काम आने वाली सामग्री भेंट की। तत्पश्चात यात्रियों की बस को भाजपा ध्वज दिखाकर वडनगर के लिए रवाना किया। यात्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु की कामना करेंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे सशक्त प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है, उनके नेतृत्व में भारत आज सबसे सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है, एक समय था जब भारत को ब्रिक्स देशों के संगठन से बाहर करने की तैयारी की जा रही थी, आज भारत ब्रिक्स देशों का नेतृत्व कर रहा है। यह सम्भव हुया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के कारण सम्भव हुआ है।

उन्होंने कहा कि आप सब सौभाग्यशाली हैं कि आपको यात्रा से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यात्रा में आपको भारत की विविधता के दर्शन होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मभूमि से यात्रा प्रारंभ होकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक यात्रा के दौरान आपको गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तक के विकास कार्यो से लेकर एतिहासिक उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी, आप यात्रा के दौरान के अनुभवों को विकास की गाथा को दूसरे गांव, शहरों में साझा करे, क्योंकि आपको बदलते भारत की, नए भारत की, सशक्त भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी।

इस अवसर पर भावेश दवे, अंकित रावल, निक्की राय, नाना चौधरी, आकाश नायक, अमित पालीवाल, अमित सिंह उज्जवल सोलंकी सहित टोली के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!