बड़वाह। पुलिस ने लगभग 91 हजार रुपयों के साथ बड़वाह के 11 जुआरियों को पकड़ा… खेत में चल रहा था जुआ का खेल…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस द्वारा जुआवारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी दौरान बड़वाह पुलिस द्वारा सोमवार को डाकोलिया फार्म हाउस के पास स्थित खेत से 11 जुआवारियों को पकड़ा हैं। जिनके पास से करीब 91 हजार रुपए नगदी, ताश के पत्ते के साथ छ मोटर साइकिल जप्त की हैं।
थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन ने बताया कि थाना बड़वाह पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ लोग एक्वाडक नहर के पास डाकोलिया गार्डन के पीछे खेत पर बने मकान की छत पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर बताए स्थान पर दबिश डाल कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु तत्काल रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।

मौके पर दुर्गेश पिता संतोष जोशी निवासी कुम्हार मोहल्ला, रामपाल पिता नहारसिह गुर्जर निवासी कस्तुर्बा मार्ग, बादल पिता कैलाश जाट निवासी जाट मोहल्ला, अमित उर्फ बबलु पिता अशोक पंवार निवासी एमजी रोड, निधय प्रताप पिता जगदीश राजपुत निवासी सावरीया विहार, गौरव पिता मंगलसिह दसौंदी निवासी कस्तुर्बा मार्ग, गगन पिता इंदरसिह भाटिया निवासी कुमहार मोहल्ला, तेजस उर्फ सोनु पिता लक्ष्मीनाराण सोनी निवासी एमजी रोड एवं अन्य युवक जुआ खेलते मिले।
मौके पर मिले 11 आरोपियों के पास से पुलिस टीम को 90 हजार 800 रुपए नगदी, 52 ताश के पत्ते, एक टॉर्च एवं 6 दो पहिया वाहन जिनकी कीमत लगभग चार लाख पचास हजार हैं। जिनको पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़वाह पर धारकों के तहत जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस कार्यवाही ने एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक के नेतृत्व में लखमेसिंह सौलंकी, नितिन, विजय, मनोज, जितेन्द्र,रोहित, रवि यादव, विनोद, नीरज यादव, विजय, आशीष, आयुष, दीपक तलवारे, सचिन चौधरी, अभिलाष डोंगरे, मगन अलावा का विशेष योगदान रहा।




