बड़वाह। सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस…

कपिल वर्मा बड़वाह। देशभर के शिक्षण संस्थानों में 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया जाता हैं। इस अवसर पर छात्र छात्राएं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता हैं।
इस दौरान सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वाह में भी शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में शिक्षक जितेंद्र चौरे ने कार्यक्रम के आयोजन के मुख्य बिंदु बताए पश्चात शिक्षिका माधुरी उपाध्याय, विशाल सिंह चौहान, अनुप अत्रे, डीएस चौहान, सतविंदर सिंह भाटिया, उपप्राचार्य निर्मल चौधरी, प्राचार्य हंसा कानूड़े ने बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज पूरे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस अत्यंत उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।
सभी ने बताया कि एक शिक्षक भारत के राष्ट्रपति बने, ये हम सभी साथियों के लिए गर्व की बात है। शिक्षकों ने छात्राओं को बहुत अधिक मेहनत कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कक्षा 12 वी की छात्राओं ने प्राचार्य हंसा कानूड़े को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया, जिसे देख प्राचार्य भाव विहोर हो गई।
इस अवसर पर छात्राओं ने कविताओं, उद्बोधन एवं गीतों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आभार माना ,पश्चात सभी शिक्षकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बलिराम पटेल, राधिका बिरला ,रविंदर कौर भाटिया, सीमा भार्गव, नागभूषण शर्मा, राकेश शर्मा, राहुल बिरले,भारती पाटीदार,प्रताप सिंह ठाकुर, सोनु वर्मा, प्रियंका पाराशर, सत्यम गीते, शीतल सोहनी, कमलेश वर्मा आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।




