देश

श्री बदरीनाथ धाम पर इंदौरी भक्त मंडल श्री श्यामा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ

इंदौरी भक्त मंडल श्री श्यामा परिवार

श्री बदरीनाथ धाम पर इंदौरी भक्त मंडल श्री श्यामा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ

*श्री बदरीनाथ धाम* । आज श्री बदरीनाथ धाम पर इंदौरी भक्त मंडल द्वारा श्री श्यामा परिवार ने आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

श्री बदरीनाथ जी धाम के मंदिर से कथा परिसर तक कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में इंदौर के भक्त गण शामिल हुए।

पण्डित मयंक व्यास जी के श्री मुख से सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन इन्दौरी भक्त मंडल करेगा। मुख्य यजमान श्री रामकृष्ण शर्मा का परिवार है। उनके साथ इंदौर से बड़ी संख्या मेंअधिक भक्तगण बद्रीनाथ धाम पधारे है।

कथा के प्रारंभ में व्यास पीठ का पूजन रामकृष्ण शर्मा ,राजेश गर्ग ,कैलाश बंसल, अनिल गुप्ता प्रकाश धूत ,शिव जिन्दल, नवीन गोयल, दिनेश अग्रवाल ,सत्यनारायण राठी, अशोक लाहोटी ,शशि गर्ग, पुष्पा बंसल ,बिन्दु गुप्ता ,सुरेश अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल आदि ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!