ताज़ा खबरएमपी ब्रेकिंगमध्यप्रदेश
इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं को राहत, AICTSL बसों में 48 घंटे मुफ्त सफर
भोपाल-सागर समेत सात शहरों के रूट पर महिला यात्रियों से नहीं लिया जाएगा किराया

इंदौर; रक्षाबंधन के अवसर पर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। इसके तहत इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में महिलाएं 48 घंटे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
27 अगस्त से शुरू हुई सुविधा
AICTSL की यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू हुई है, जो 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में महिला यात्री निर्धारित रूटों पर आने-जाने के लिए बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।
सात शहरों के रूट पर मिलेगा लाभ
AICTSL के अनुसार, इंदौर से भोपाल, सागर, रतलाम, नीमच, अशोकनगर, झाबुआ और खरगोन जाने वाली इंटरसिटी बसों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भोपाल से उज्जैन और भोपाल से गुना के बीच चलने वाली AICTSL बसों में भी महिलाएं इसका लाभ ले सकेंगी।
त्योहार के दौरान महिलाओं को सुविधा
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। मुफ्त बस यात्रा सुविधा से ऐसी महिला यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन में सफर आसान होगा।



