खरगोनताज़ा खबरमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य

बड़वाह। बड़वाह के नर्मदा एक्वाडक्ट पुल से 27 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग…

कपिल वर्मा बड़वाह। नावघाटखेड़ी स्थित नर्मदा के एक्वाडक्ट पुल से सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते एक 27 वर्षीय महिला ने पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। महिला का नाम प्रीति पति भोला राठौर झिरनिया क्षेत्र की निवासी बताया जा रहा हैं।

नर्मदा घाट पर तैनात गोताखोर बाबूलाल मंगले प्रदीप केवट, राजू पटेल, जितेश केवट अनिल मंगले रोशन मकवाने महिला के छलांग लगाने के तुरंत बाद नाव से मौके पर पहुंचे। व महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया व महिला को किनारे पर लाया गया।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर बड़वाह व मोरटक्का थाने की पुलिस पहुंची।लेकिन घटना स्थल मोरटक्का पुलिस चौकी का होने से पुलिस के एएसआई आशीष लाड़ द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई। व पोस्टमार्टम के लिए ओंकारेश्वर अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि महिला का पति इंदौर मे कार्य करता है, पति ने महिला को इंदौर से झिरनिया के लिए बस मे बैठाया था। लेकिन उसके बाद महिला द्वारा बस से उतरने के बाद पुल से कूद कर आत्महत्या को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!