मध्य प्रदेश कांग्रेस का आरोप; जमीन घोटालों पर सरकार मौन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा – प्रवीण पाठक

भोपाल। पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवीण पाठक ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला।
पाठक ने मध्य प्रदेश में कथित जमीन घोटालों के मामलों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उज्जैन से लेकर अयोध्या तक हुए कथित घोटालों और लूट के मामलों पर मुख्यमंत्री और पूरा प्रशासनिक तंत्र मौन है। इसी को लेकर पार्टी ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी, जिनमें कथित घोटालों और अनियमितताओं को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, जहां आम जनता विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेगी।
आगामी आंदोलन कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई को मप्र कांग्रेस द्वारा भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा सरकार से सवाल पूछे जाएंगे। पार्टी ने यह भी कहा है कि जिला स्तर पर नेता मुख्यमंत्री के दौरों के दौरान उनसे सीधे जवाब मांगेंगे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो उज्जैन में एक बड़ा और ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा।


