एमपी ब्रेकिंगताज़ा खबरमध्यप्रदेश

महेश्वर में नर्मदा से मिला इंदौर की छात्रा का शव, परीक्षा के बाद पिता को किया था अंतिम फोन

री-नीट परीक्षा देकर लौट रही 20 वर्षीय छात्रा की अंतिम लोकेशन बड़वाह में मिली, जांच जारी।

सत्याग्रह लाइव। री-नीट परीक्षा देने गई इंदौर की छात्रा निक्की यादव का शव खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में नर्मदा नदी में मिला है। छात्रा रविवार रात से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। अंतिम लोकेशन बड़वाह क्षेत्र में मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

इंदौर की रहने वाली 20 वर्षीय निक्की यादव महू स्थित परीक्षा केंद्र पर री-नीट परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद वह घर नहीं लौटी। उसके लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में भंवरकुआं पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राहगीर के फोन से पिता से की थी बात

निक्की यादव के पिता रामानंद यादव (53), जो पेशे से अकाउंटेंट हैं, ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे बेटी ने किसी राहगीर के मोबाइल से फोन किया था। उसने कहा था कि उसका मोबाइल बंद हो गया है और वह बस से भंवरकुआं चौराहे तक पहुंच चुकी है। उसने जल्द घर पहुंचने की बात भी कही थी।

पीटामली नर्मदा तट पर मिला शव

छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच में उसकी अंतिम लोकेशन बड़वाह में सामने आई। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे महेश्वर के करही थाना क्षेत्र स्थित पीटामली नर्मदा तट पर ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। बाद में शव की पहचान निक्की यादव के रूप में हुई।

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस की शुरुआती जांच में यह आशंका सामने आई है कि छात्रा बड़वाह पहुंची थी और वहां से नर्मदा में कूद गई। थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह कराया जाएगा। मामले में भंवरकुआं और करही पुलिस संयुक्त रूप से सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!