देश

अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र की अग्रसेन पालकी एवं ध्वजा यात्रा का न्योता पीले चावल समेत घर-घर देंगे

अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा

अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र की अग्रसेन पालकी एवं ध्वजा यात्रा का न्योता पीले चावल समेत घर-घर देंगे

क्षेत्र की 70 कॉलोनियों के 560 परिवारों की भागीदारी में यात्रा की जबरदस्त तैयारियां – बैठक में लिए गए निर्णय

इंदौर। अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 8 अक्टूबर को निकाली जाने वाली महाराजा अग्रसेन की पालकी यात्रा का न्योता हाईवे क्षेत्र की 70 कॉलोनियों के 560 परिवारों को पीले चावल सहित दिया जाएगा। इस उपलक्ष्य में पालकी यात्रा के बाद अनेक रंगारंग स्पर्धाएं भी होंगी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएँगे। महोत्सव की तैयारियों के लिए बुधवार को वरुण विक्ट्री परिसर में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिए गए।

संस्था के संरक्षक अरविन्द बागड़ी एवं मनीष अग्रवाल मन्नू की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में पालकी यात्रा एवं भव्य ध्वज यात्रा का न्योता घर-घर देने तथा सभी समाज बंधुओं को पीले चावल सहित आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों के गठन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बैठक में दिलीप अग्रवाल पालदा, सतीश गोयल हरसूद, अनिल अग्रवाल वरुण विक्ट्री, शीतल तोडीवाला, पूजा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अनु अग्रवाल, शशि ऐरन, अंकुर अग्रवाल, मनीष सिंघल शुभ सिटी, दिलीप नरेडी, पंकज अग्रवाल दलिया, पवन गोयल आदि ने शामिल होकर अपने विचार रखे और सुझाव भी दिए। महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन एवं जयघोष के बीच समाज बंधुओं ने बैठक का शुभारंभ किया। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रही तैयारियों का विवरण देते हुए बताया कि महोत्सव में संस्कृति पाम, शुभ सिटी, एम्पायर विक्ट्री, वरुण एक्सोटिका, त्रिया विक्ट्री के रहवासियों ने मंच लगाकर पालकी यात्रा का स्वागत करने की तैयारियां कर रखी हैं। पालकी यात्रा के बाद वरुण विक्ट्री परिसर में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न दिलचस्प स्पर्धाओं का आयोजन भी होगा जिनके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएँगे। इस पूरे महोत्सव में हाईवे क्षेत्र की 70 कॉलोनियों के 560 परिवारों के समाज बंधु शामिल होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!